इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग और 26 अपराधों के आरोपी अनवर कादरी को हाईकोर्ट से जमानत

Sanjay Gupta | Feb 04, 2026, 13:07 IST
Share
indore anwar kadri love jihad funding accused bail hc
indore anwar kadri love jihad funding accused bail hc

इंदौर हाईकोर्ट ने लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी की जमानत याचिका मंजूर कर ली है। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की बेंच में सुनवाई के बाद याचिका स्वीकार की गई है।

INDORE. इंदौर में लव जिहाद के लिए फंडिंग करने वाले और 26 अपराधों के आरोपी पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की जमानत हो गई है। जिला कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद उसने हाईकोर्ट में अपील की थी। इसे बुधवार, 4 फरवरी को मंजूर कर लिया गया है। औपचारिक आदेश आना अभी बाकी है। जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की बेंच में सुनवाई के बाद याचिका स्वीकार की गई है।

b5ba7662-beb
b5ba7662-beb

कादरी पर आरोप: दो लाख की करता था फंडिंग

बाणगंगा थाने में युवती ने जून 2025 में साहिल शेख व अन्य के खिलाफ शिकायत की थी। इसमें साहिल पर आरोप लगाए कि प्रेम में फंसाया और फिर शारीरिक शोषण किया था। साहिल दबाव बनाता था कि धर्म बदल लो और बुर्का पहनो।

बाद में साहिल ने बयान दिया कि इस काम के लिए कादरी के जरिए दो लाख रुपए की फंडिंग दी जाती थी। इसके बाद कादरी को मुख्य आरोपी बनाया गया था। साथ ही, उस पर विविध धाराओं में केस दर्ज किया गया था। कादरी केस के बाद फरार हो गया था। साथ ही, लंबे समय बाद कोर्ट में सरेंडर हुआ था। इसके बाद से ही वह जेल में है।

कादरी पर एक-दो नहीं, पूरे 26 अपराध

अनवर कादरी पर एक-दो नहीं, पूरे 26 अपराध दर्ज हैं। इसमें डकैती से लेकर कई गंभीर धाराएं लगी हैं। डकैती के कारण ही उसे अनवर डकैत कहा जाने लगा था। इस केस के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने संभागायुक्त को पत्र लिखकर अनवर कादरी की पार्षदी खत्म करने को कहा था।

इसके बाद, निगम परिषद में प्रस्ताव पास कर कादरी की पार्षदी खत्म की गई थी। वहीं संभागायुक्त डॉ. सुदाम पी खाड़े ने भी पार्षदी खत्म कर चुनाव के लिए अयोग्य घोषित किया था।

135d4c29-79e
135d4c29-79e
88be8741-472
88be8741-472

जिला कोर्ट में खारिज हुई थी याचिका

इस केस में कादरी ने जमानत के लिए जिला कोर्ट में पहले आवेदन लगाया था। यहां 10 दिसंबर को याचिका खारिज हो गई थी। इसमें अनवर कादरी ने कहा था कि आरोपी साहिल और दूसरों की जमानत हाईकोर्ट और जिला कोर्ट से मंजूर हो गई है। वह सह-आरोपी हैं और जब बाकी आरोपियों को जमानत मिल गई, तो उन्हें भी जमानत मिलनी चाहिए।

इस पर जिला कोर्ट ने सभी तर्क सुनने के बाद कहा कि इस केस में कादरी पर फंडिंग के आरोप हैं। इस तरह वह मुख्य आरोपी है, ऐसे में जमानत नहीं हो सकती है। अब हाईकोर्ट में भी कादरी ने इसी आधार पर जमानत मांगी कि बाकी सभी आरोपियों की जमानत हाईकोर्ट, जिला कोर्ट से मंजूर हो चुकी है, तो उन्हें भी जमानत दी जाए। बताया जा रहा है कि इन्हीं तर्कों पर हाईकोर्ट ने जमानत याचिका मंजूर की है।

ये खबर भी पढ़िए...

लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी पूर्व पार्षद अनवर कादरी बोले- BJP में नहीं गया इसलिए झूठा फंसाया

अनवर कादरी की पार्षदी बचाने पत्नी ने लगाई याचिका, लेकिन ये कर दी चूक, वापस ली

इंदौर संभागायुक्त ने की कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म, 5 साल चुनाव भी नहीं लड़ पाएगा

कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी दो तरफा होगी खत्म, 5 साल चुनाव भी नहीं लड़ पाएगा

Tags:
  • लव जिहाद
  • इंदौर में लव जिहाद
  • कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती