कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी दो तरफा होगी खत्म, 5 साल चुनाव भी नहीं लड़ पाएगा
Sanjay Gupta | Oct 30, 2025, 15:25 IST
indore-love-jihad-funding-congress-councillor-anwar-kadri-parshadi-terminated
कांग्रेस के वार्ड 58 के पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म होने जा रही है। नगर निगम परिषद ने कदाचार के आरोप में उसे हटाने का प्रस्ताव पास किया। इसके बाद, वह 5 साल तक चुनाव भी नहीं लड़ सकेगा।
INDORE. लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोपी कांग्रेस के वार्ड 58 के पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की पार्षदी के गिनती के दिन ही बचे हैं। इस मामले में 9 अक्टूबर को नगर निगम परिषद ने दो तिहाई बहुमत से उसे पद से हटाने का प्रस्ताव पास कर दिया था। अब यह प्रस्ताव एक-दो दिन में राज्य निर्वाचन आयोग, शासन को भेजा जा रहा है।
वहीं इस मामले में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े भी आदेश करने जा रहे हैं। इसके साथ ही कादरी पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए भी अपात्र रहेगा, यानी अगला चुनाव भी नहीं लड़ सकेगा।
इसके बाद निगमायुक्त के हस्ताक्षर से इसे शासन स्तर पर भेजा जाएगा। वार्ड 58 का पार्षद पद रिक्त हो जाएगा। संभागायुक्त के पास भी मैंने चिट्ठी भेजी थी, उनके स्तर पर भी कार्रवाई की जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: लव जिहाद में फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत ने फरारी के लिए पत्नी के गहने भी बेच डाले
इस मामले में संभागायुक्त को भी नगर पालिक एक्ट के तहत प्रावधान है कि वह पार्षद को हटा सकती है। जून में महापौर ने इस संबंध में संभागायुक्त को विस्तृत पत्र लिखा था।
इसके बाद तत्कालीन संभागायुक्त दीपक सिंह ने नोटिस जारी कर कादरी से जवाब मांगा। बाद में उनके ट्रांसफर के बाद संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने भी नोटिस देकर जवाब मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।
तीन-चार बार अवसर देने के बाद भी जवाब नहीं आने पर अब उसके जवाब के अवसर खत्म कर दिए गए हैं। अब किसी भी दिन संभागायुक्त के जरिए पार्षद पद जीरो करने और आगे चुनाव से लड़ने पर रोक के आदेश जारी हो जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...लव जिहाद फंडिंग के 75 दिन से फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के सरेंडर को पुलिस ने बताया अपनी सफलता
सीएम मोहन यादव ने इंदौर दौरे के दौरान 19 जून को कहा था कि डकैत हो या उसका बाप, छोड़ेंगे नहीं। अधिकारियों का कहा है जहां भी जैसे हो पकड़ो। बाद में पुलिस ने फरार कादरी पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया और कलेक्टर ने रासुका भी लगाई है।
बाद में फरारी के चलते ईनाम 40 हजार तक कर दिया गया। उधर कादरी नेपाल तक फरारी काटने के बाद 29 अगस्त को सरेंडर हो गया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया।
ये खबर भी पढ़िए...लव जिहाद के फंडिंग के फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी बुर्का पहन कोर्ट में सरेंडर
महापौर के जरिए संभागायुक्त को जो पत्र लिखा गया था उसमें कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को देशद्रोही और आपराधिक प्रवृत्ति का बताया गया। पार्षदी से हटाए जाने के मामले में नगर निगम एक्ट 1956 की धारा 19 के तहत संभागायुक्त को सीधे अधिकार है।
वहीं, इसी धारा 19(2) के तहत उनके द्वारा पहले पार्षद कादरी को नोटिस जाता है कि क्यों न आपकी पार्षदी खत्म कर दी जाए। इस पर कादरी से जवाब लिया गया।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने नहीं दिया संभागायुक्त के नोटिस का जवाब, अब जाहिर सूचना जारी करके मांगेंगे
(1) संभागीय आयुक्त किसी भी समय किसी निर्वाचित पार्षद को हटा सकता है, यदि-
नियम 19 की धारा 3 में इस आदेश के खिलाफ अपील के भी प्रावधान हैं। इसके तहत उपधारा (1) या (2) या धारा 18 के तहत पारित कोई भी आदेश दिए जाने की तारीख से 30 दिनों के भीतर राज्य सरकार के समक्ष अपील योग्य है।
महापौर भार्गव ने पार्षद भारत रघुवंशी के पत्र का हवाला दिया है। महापौर ने पत्र में लिखा है कि रघुवंशी जो पार्षद व अपील समिति सदस्य हैं, उन्होंने कादरी के संबंध में एफआईआर व अपराध संबंधी अन्य दस्तावेज भेजे हैं।
इससे साफ दिखता है कि कादरी देशद्रोही और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वार्ड 58 के पार्षद कादरी के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए संप्रदाय विशेष के युवकों को फंडिंग भी दी गई।
वह अभी फरार है और पुलिस ने दस हजार का ईनाम घोषित किया है। ऐसे में उन्हें मध्यप्रदेश नगर पालिक एक्ट 1956 के तहत पार्षद पद से हटाया जाए।
वहीं इस मामले में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े भी आदेश करने जा रहे हैं। इसके साथ ही कादरी पांच साल तक चुनाव लड़ने के लिए भी अपात्र रहेगा, यानी अगला चुनाव भी नहीं लड़ सकेगा।
परिषद के प्रस्ताव के बाद यह हो रहा है
9 अक्टूबर को नगर निगम परिषद के एजेंडे में कादरी को कदाचार के कारण हटाने का प्रस्ताव पास हुआ था। यह प्रस्ताव मध्यप्रदेश नगर पालिक एक्ट की धारा 19(1) और 1(अ) के तहत जारी किया गया था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि कादरी के कृत्य के चलते यह प्रस्ताव बहुमत से पास हुआ। साथ ही, कादरी को हटाने के प्रस्ताव को सभापति के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: लव जिहाद में फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी उर्फ डकैत ने फरारी के लिए पत्नी के गहने भी बेच डाले
संभागायुक्त ने अवसर किए खत्म, जल्द आदेश
इसके बाद तत्कालीन संभागायुक्त दीपक सिंह ने नोटिस जारी कर कादरी से जवाब मांगा। बाद में उनके ट्रांसफर के बाद संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने भी नोटिस देकर जवाब मांगा, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया।
तीन-चार बार अवसर देने के बाद भी जवाब नहीं आने पर अब उसके जवाब के अवसर खत्म कर दिए गए हैं। अब किसी भी दिन संभागायुक्त के जरिए पार्षद पद जीरो करने और आगे चुनाव से लड़ने पर रोक के आदेश जारी हो जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...लव जिहाद फंडिंग के 75 दिन से फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के सरेंडर को पुलिस ने बताया अपनी सफलता
सीएम बोले थे पकड़ो उसे, फिर हुआ था सरेंडर
बाद में फरारी के चलते ईनाम 40 हजार तक कर दिया गया। उधर कादरी नेपाल तक फरारी काटने के बाद 29 अगस्त को सरेंडर हो गया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया।
ये खबर भी पढ़िए...लव जिहाद के फंडिंग के फरार आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी बुर्का पहन कोर्ट में सरेंडर
नियम के तहत पार्षदी खत्म करने का अधिकार
वहीं, इसी धारा 19(2) के तहत उनके द्वारा पहले पार्षद कादरी को नोटिस जाता है कि क्यों न आपकी पार्षदी खत्म कर दी जाए। इस पर कादरी से जवाब लिया गया।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: फरार कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने नहीं दिया संभागायुक्त के नोटिस का जवाब, अब जाहिर सूचना जारी करके मांगेंगे
धारा 19 में पार्षद को हटाने के लिए यह है नियम
- (क) संभागीय आयुक्त की राय में पार्षद का बने रहना जनता या निगम के हित में वांछनीय नहीं है;
- (क-1) यह पाया जाता है कि पार्षद उस आरक्षित श्रेणी से संबंधित नहीं है जिसके लिए सीट आरक्षित थी (म.प्र. अधिनियम संख्या 29, 2003 के जरिए जोड़ा गया); या
- (ख) निगम, कुल पार्षदों की कम से कम दो-तिहाई संख्या द्वारा समर्थित प्रस्ताव द्वारा, कर्तव्य में कदाचार या अपमानजनक आचरण के आधार पर हटाने की सिफारिश करता है।
कादरी राज्य सरकार को कर सकेंगे अपील
महापौर ने यह भी लिखा था पत्र में
इससे साफ दिखता है कि कादरी देशद्रोही और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वार्ड 58 के पार्षद कादरी के जरिए लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए संप्रदाय विशेष के युवकों को फंडिंग भी दी गई।
वह अभी फरार है और पुलिस ने दस हजार का ईनाम घोषित किया है। ऐसे में उन्हें मध्यप्रदेश नगर पालिक एक्ट 1956 के तहत पार्षद पद से हटाया जाए।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA