पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह की कोठी की नपाई करने पहुंचा राजस्व अमला

Jitendra Shrivastava | Jul 18, 2024, 16:45 IST
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के लहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की कोठी की प्रशासन नापजोख करा रहा है। राजस्व और नगरपालिका अमला कार्रवाई कर रहा है। कोठी के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है...

BHIND. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष के लहार स्थित उनके मकान की नपाई के लिए राजस्‍व अमला पुलिस बल के साथ पहुंचा है। यह कार्रवाई स्‍थानीय लोगों की शिकायत के बाद की जा रही है। लोगों ने शिकायत की थी कि कोठी बनाने में सरकारी रास्‍ते पर अतिक्रमण किया गया है।

स्थानीय लोगों की उस शिकायत पर की कार्रवाई

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के लहार के मकान की नपाई का मामला संवेदनशील होने के कारण मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। यह कार्रवाई स्थानीय लोगों की उस शिकायत पर की जा रही है, जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सरकारी रास्ते पर कब्जा कर लिया है। कोठी भी सरकारी रास्ते पर बनी हुई है।

सरकारी रास्ते पर भी किया गया अतिक्रमण

लगातार कई सालों तक विधायक और कांग्रेस की सरकारों में मंत्री रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह की लहार कस्बे में कोठी है। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में गोविंद सिंह हार गए थे। अभी हाल ही में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शिकायत की कि गोविंद सिंह की जो कोठी बनी है उसके निर्माण के दौरान सरकारी रास्ते पर भी अतिक्रमण किया गया है। कोठी का एक हिस्सा सरकारी रास्ते पर बना हुआ है। इसे देखते हुए प्रशासन की टीम गोविंद सिंह की कोठी पर पहुंच गई है और नपाई शुरू कर दी है।

खबर अपडेट हो रही है

thesootr links

  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह
  • गोविंद सिंह की कोठी
  • राजस्‍व अमला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं