15 साल में BJP कार्यकर्ताओं को कुछ नहीं मिला, कांग्रेस से आने वालों को क्या मिल जाएगा

Marut raj | Mar 27, 2024, 17:20 IST
Share
Former minister and BJP MLA Bhupendra Singh gave a controversial statement citing Home Minister Amit Shah द सूत्र the sootr
Former minister and BJP MLA Bhupendra Singh gave a controversial statement citing Home Minister Amit Shah द सूत्र the sootr

कांग्रेस छोड़कर आ रहे नेताओं के कारण बीजेपी के कार्यकर्ताओं में बेचैनी है। इसे दूर करने के लिए बीजेपी की ओर से किए जा रहे प्रयासों पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

संजय शर्मा, BHOPAL. कांग्रेस ( Congress ) से बीजेपी ( BJP ) में हो रहे पलायन ने दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं को परेशानी में डाल रखा है। कांग्रेसी अपने नेताओं के जाने से परेशान हैं तो बीजेपी वाले बड़ी संख्या में बाहरी नेताओं के आने से दिक्कत महसूस कर रहे हैं। बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि बाहरी नेताओं के आने से उनको तवज्जो या कहें कि सरकार का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसको ध्यान में रखते हुए पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह ने ऐसी बात कह दी, जिससे हंगामा मच गया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं पूरा वाकया।

कांग्रेस ने कसा तंज


कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करते दिख रहे हैं। वीडियो में वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बात का हवाला देकर नई भर्ती यानी कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं पर चुटकी ले रहे हैं। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए केवल इतना ही लिखा है "बीजेपी में जाने वाले नेताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना।" एक तरह से यह कांग्रेस से पलायन करने की तैयारी करके बैठे अपने नेताओं को रोकने की कोशिश या कहें टोटका है।

देखें भूपेंद्र सिंह का बयान...




गृहमंत्री अमित शाह का दिया हवाला


जिस वीडियो की चर्चा हो रही है वह बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक का है। इसमें पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ( BJP MLA Bhupendra Singh ) कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आ रहे कांग्रेसियों के कारण चिंता जताने पर समझा रहे हैं। भूपेंद्र सिंह मंच से बोल रहे हैं की " ग्वालियर में पिछले दिनों बैठक थी। अमित शाह ( Home Minister Amit Shah ) आए थे। वो कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर बात कर रहे थे की क्या करना चाहिए, क्या प्लान अपनाना है। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने नई भर्ती (बीजेपी ज्वाइन करने वाले कांग्रेसी) पर सवाल किया। तब अमित शाह ने कार्यकर्ताओं के सामने सवाल किया था। ऐसे लोग हाथ उठाओं जिन्हें बीजेपी में काम करते 15 साल हो गए हैं। बताओ तुम्हें 15 साल में क्या मिला। जवाब में कार्यकर्ता कह रहे हैं कुछ नहीं मिला। फिर शाह जवाब देते हैं, जब तुम्हें 15 साल में कुछ नहीं मिला तो जिन्हें आए 15 दिन हुए हैं उनको क्या मिल जाएगा।

कांग्रेस को हाथ लगा मुद्दा


शिवराज सिंह की सरकार में सबसे मजबूत रहे मंत्री भूपेंद्र सिंह के वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस के हाथ मौका लग गया। MP Congress ने अपने X अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। कांग्रेस वीडियो के जरिए दिखाना चाहती है कि पार्टी को पीठ दिखाकर गए कांग्रेस नेताओं को बीजेपी में भी कुछ नहीं मिलेगा। यह संदेश उन कांग्रेस नेताओं के लिए भी है जिनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं इन दिनों खूब चल रही हैं। बीजेपी नेता के वीडियो के जरिए कांग्रेस अपने टूटते संगठन को कसने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह वीडियो कांग्रेसियों के थोकबंद पलायन से बीजेपी में कार्यकर्ताओं में अपनी पूछ-परख घटने की चिंता को भी जाहिर कर रहा है।

Tags:
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • BJP
  • बीजेपी
  • Home Minister Amit Shah
  • अमित शाह
  • BJP MLA Bhupendra Singh
  • पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा