कांग्रेस नेता आरिफ अकील का निधन, भोपाल के निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Pratibha ranaa | Jul 29, 2024, 07:42 IST
पूर्व मंत्री आरिफ अकील
पूर्व मंत्री आरिफ अकील की पिछले साल हार्ट सर्जरी हुई थी। 72 साल के वरिष्ठ नेता की तबीयत रविवार को अचानक खराब हो गई थी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह उनका निधन हो गया...
कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का निधन हो गया है। हार्ट में प्रॉब्लम के चलते उन्हें ( 28 जुलाई ) को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। आरिफ वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री आरिफ अकील की तबीयत 28 जुलाई को अचानक बिगड़ गई थी। आनन-फानन में उन्हें भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने तबियत नाजुक बताते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था। बताया जा रहा है कि हार्ट में समस्या के बाद आरिफ को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।
आरिफ, हार्ट की समस्या से पिछले एक साल से जूझ रहे थे। पिछले साल अचानक उन्हें हार्ट में परेशानी होने लगी थी। इसके बाद उनका अस्पताल में काफी लंबा इलाज चला था। जांच में उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे। गुरुग्राम के निजी हॉस्पिटल में उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी।
आरिफ अकील भोपाल उत्तर विधानसभा से 6 बार विधायक रहे हैं।
आरिफ अकील के हिस्से शैक्षणिक डिग्रियों की भरमार रही है। उन्होंने कई स्नातकोत्तर डिग्री के साथ विधि की पढ़ाई भी की थी। पिछली कांग्रेस सरकार में शामिल रहे विधायक मंत्रियों में सर्वाधिक डिग्रियां रखने वाले अकील ही थे।
अकील को एलर्जी की समस्या थी। इस वजह से वे चमड़े से बनी वस्तुओं इस्तेमाल नहीं करते थे। यही वजह है कि वे हमेशा पैरों में दो बद्दी की स्लीपर पहना करते थे। वहीं अकील के छात्र राजनीति कार्यकाल में उनका सिगरेट पीने का खास अंदाज भी बहुत पसंद किया जाता था। अंगूठे और उंगली के बीच दबाकर गहरा कश खींचना लोग अब भी याद करते हैं।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे आरिफ
हार्ट में आया था ब्लॉकेज
छह बार विधायक रहे हैं आरिफ
- भोपाल उत्तर विधानसभा में पहली बार 1977 में निर्वाचित हुए थे।
- 1980 में रसूल अहमद सिद्दीकी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई) से विधायक बने।
- 1990 में आरिफ अकील पहली बार उत्तर विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए।
- 1993 में बीजेपी के रमेश शर्मा ने अकील को हरा दिया।
- 1998 से लेकर 2018 तक के चुनाव में इस सीट पर अकील का दबदबा ही कायम रहा।
सबसे ज्यादा शिक्षित विधायकों में शामिल
पैरों में पहनते थे दो बद्दी की स्लीपर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari