MP के पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी को मिली जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया मैसेज

Vikram Jain | Apr 03, 2025, 24:03 IST
Share
former minister himmat kothari threat whatsapp ratlam police investigation
former minister himmat kothari threat whatsapp ratlam police investigation

रतलाम में पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी को व्हाट्सएप नंबर पर जान से मारने की धमकी मिली है। इस मैसेज के बाद कोठारी ने मानक चौक थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस और साइबर सेल मामले में जांच में कर रही है।

आमीन हुसैन@RATLAM

मध्य प्रदेश के रतलाम से बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हिम्मत कोठारी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी को बुधवार शाम उनके फेसबुक से जुड़े व्हाट्सएप नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई। अब उन्होंने मामले में मानक चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

व्हाट्सएप पर भेजा धमकी भरा मैसेज

दरअसल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी के फेसबुक अकाउंट से जुड़े व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज आया था। यह मैसेज बुधवार शाम 5:29 बजे आया। उसमें लिखा था—"कोठारी जी घर से बाहर मत निकलिए, जीवन समाप्त कर दिया जाएगा।" यह मैसेज एक ऐसे व्यक्ति द्वारा भेजा गया जिसने खुद को ‘सोनी’ बताया। पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी का फेसबुक पेज उन्हीं के नाम से एक्टिव है।

ये खबर भी पढ़ें...

April 2025: 10-12-13-14 अप्रैल को छुट्टी, परिवार और दोस्तों के साथ प्लान करें ट्रिप

केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

मामले में रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया, “हमें जैसे ही जानकारी मिली, पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया और एक डेडिकेटेड टीम बना दी गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” एसपी अमित कुमार ने बताया कि साइबर सेल लोकेशन ट्रेस करने और धमकी भेजने वाले की पहचान में जुटी है।

मेरी किसी से दुश्मनी नहीं....

वहीं मामले में पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी का कहना है कि " मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। ये दूसरी बार है जब मुझे ऐसी धमकी मिली है। मैंने पुलिस को सूचित कर दिया है, अब आगे की कार्रवाई उनकी जिम्मेदारी है। धमकी मिलने के तुरंत बाद मानक चौक थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।''

ये खबर भी पढ़ें...

महिलाओं ने कहा- लाड़ली बहना के पैसे वापस ले लो, लेकिन गांव से हटाओ शराब दुकान

बीजेपी नेताओं ने जताई चिंता

पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी को धमकी मिलने के बाद बीजेपी नेताओं में हडकंप मच गया। धमकी दिए जाने की सूचना मिलते ही बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला प्रभारी प्रदीप पांडे मौके पर पहुंचे। बीजेपी नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें...

CCTV में कैद हुई पत्नी की क्रूरता, लोको पायलट पति पर बरसाए लात-घूंसे, लगातार मारे थप्पड़

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को उनके फेसबुक लिंक्ड व्हाट्सएप नंबर पर धमकी मिली।

✅ धमकी में लिखा गया कि "घर से बाहर निकले तो जीवन समाप्त कर देंगे"।

✅ कोठारी ने पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई और कहा कि उन्हें किसी से दुश्मनी नहीं।

✅ केस करने के साथ ही पुलिस और साइबर सेल ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

✅ मामले में बीजेपी नेताओं ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें...

रेप पीड़िता का जबरन गर्भपातः BJP नेत्री और डॉक्टर पति की अग्रिम जमानत खारिज, सभी आरोपी फरार

रतलाम न्यूज | मैसेज कर धमकी | Ratlam News | एमपी न्यूज

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • जान से मारने की धमकी
  • पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी
  • मैसेज कर धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा