CCTV में कैद हुई पत्नी की क्रूरता, लोको पायलट पति पर बरसाए लात-घूंसे, लगातार मारे थप्पड़
Vikram Jain | Apr 02, 2025, 01:18 IST
Panna wife brutally beats husband complains to police
मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड के बाद कई शहरों से पतियों के साथ प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब मध्य प्रदेश के पन्ना में पत्नी की दरिंदगी देखने को मिली है। यहां पति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के पन्ना से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति पर लात-घूंसे बरसाते हुए जमकर मारपीट की। अब पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। अजयगढ़ निवासी पति ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर कहा है कि साहब मुझे मेरी पत्नी से बचाओ, साथ ही मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। पत्नी की क्रूरता की कैमरे में कैद हुई है। पत्नी की करतूत पति द्वारा लगाए कैमरे में कैद हुई है। जिसमें पत्नी पति को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटती नजर आ रही है।
30 वर्षीय लोकेश कुमार मांझी सतना में रेलवे लोको पायलट है। लोकेश कुमार ने अपनी पत्नी और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एसपी ऑफिस में शिकायत कर कहा कि वह पत्नी द्वारा लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का शिकार है। इसके अलावा, उनकी पत्नी का एक मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें पत्नी अपने पति को बेरहमी से पीटती हुई नजर आ रही है। साथ ही कॉलर पकड़कर धक्का देती दिख रही है। अब पीड़ित पति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें...
पत्नी के चार बॉयफ्रेंड, डरा हुआ पति धरने पर बैठा, CM मोहन यादव से लगाई ये गुहार
सतना के धवारी चौराहा निवासी लोकेश कुमार ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उनकी शादी जून 2023 में ललितपुर निवासी हर्षिता रैकवार से हुई थी। शादी के बाद से ही उनकी पत्नी, सास और साला उनसे रुपए और जेवर की मांग करने लगे। लोकेश ने कहा कि उन्होंने गरीब घर की लड़की से शादी की थी और दहेज की कोई मांग नहीं की थी। फिर भी परिवार वालों ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया।
लोकेश के साथ मारपीट 20 मार्च को हुई थी, यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि लोकेश अपनी पत्नी और सास से बचने के लिए हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लात-घूंसों से पीटा गया। लोकेश ने अपनी चोटों के बारे में भी पुलिस को बताया और इस घटना के बाद सतना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। लोकेश के अनुसार पत्नी की प्रताड़ना को सबके सामने लाने के लिए उन्होंने कमरे में हिडन कैमरा लगाया था।
ये खबर भी पढ़ें...
MP में खौफनाक वारदात, पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को कार से कुचला, दूर तक घसीटा
पुलिस को सौंपे वीडियो में पत्नी और सास की क्रूरता कैद हुई है। लोकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी हर्षिता उसे माता-पिता और दोस्तों से मिलने-जुलने से भी रोकती है। वह अपनी शादी योग्य बहन की मदद भी नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा, पत्नी द्वारा लगातार गाली-गलौज और मारपीट का सामना करना पड़ता है।
परेशान लोकेश ने पुलिस को यह भी बताया कि पत्नी उसे धमकी देती है कि वह आत्महत्या कर लेगी और बेटी को भी मार डालेगी। साथ परिवार वालों को झूठे केस में फंसाने और जेल भेजने की धमकी देती है। अब पत्नी के इस क्रूर व्यवहार से वह बहुत भयभीत और परेशान है। लोकेश ने पुलिस से पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ये खबर भी पढ़ें...
रेप पीड़िता का जबरन गर्भपातः BJP नेत्री और डॉक्टर पति की अग्रिम जमानत खारिज, सभी आरोपी फरार
मामले में पन्ना पुलिस अधीक्षक साई एस थोटा ने बताया कि लोकेश कुमार ने उनसे संपर्क किया और उन्हें सीसीटीवी वीडियो दिखाया, जिसमें पत्नी की क्रूरता साफ देखी जा सकती है। एसपी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस मामले की पूरी जांच करेगी और पीड़ित की मदद की जाएगी। उन्होंने सतना कोतवाली में केस दर्ज कराया है। साथ ही अजयगढ़ थाना प्रभारी को भी मामले से सूचना दी है।
ये खबर भी पढ़ें...
सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे मेंकी प्रताड़ना से तंग पति | पत्नी ने पति को पीटा | सतना न्यूज | पन्ना न्यूज | पन्ना में पति से मारपीट | मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज | दी आत्महत्या की धमकी
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
पत्नी के चार बॉयफ्रेंड, डरा हुआ पति धरने पर बैठा, CM मोहन यादव से लगाई ये गुहार
पत्नी की मारपीट से परेशान पति ने की न्याय की मांग
रहम की मांगी भीख, पत्नी मारते रही थप्पड़
ये खबर भी पढ़ें...
MP में खौफनाक वारदात, पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति को कार से कुचला, दूर तक घसीटा
सीसीटीवी में कैद हुई पत्नी और सास की क्रूरता
पन्ना, मध्य प्रदेश : CCTV में कैद हुई पत्नी की क्रूरता, लोको पायलट पति पर बरसाए लात-घूंसे, लगातार मारे थप्पड़
जानें पूरा मामला⬇️https://t.co/h5IGZUmy8R #panna #MadhyaPradesh #CCTVFootage #viralvideo #TheSootr pic.twitter.com/koNgYGZkIC
— TheSootr (@TheSootr) April 2, 2025
पत्नी दे रही बेटी को मारने और सुसाइड की धमकी
ये खबर भी पढ़ें...
रेप पीड़िता का जबरन गर्भपातः BJP नेत्री और डॉक्टर पति की अग्रिम जमानत खारिज, सभी आरोपी फरार
पीड़ित पति की मदद करेगी पुलिस
ये खबर भी पढ़ें...
सौरभ हत्याकांड पर बोले धीरेंद्र शास्त्री- अच्छा हुआ मेरी शादी नहीं हुई, नीले ड्रम से कई पति सदमे मेंकी प्रताड़ना से तंग पति | पत्नी ने पति को पीटा | सतना न्यूज | पन्ना न्यूज | पन्ना में पति से मारपीट | मध्य प्रदेश | एमपी न्यूज | दी आत्महत्या की धमकी
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
By Umeshwari Baghel
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
By Harrison Masih
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
By Harrison Masih
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
By Jageshwar Prasad
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
By Harrison Masih