लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा बीजेपी का दामन, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

Vikram Jain | Jan 04, 2024, 24:00 IST
Share
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा बीजेपी का दामन, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा बीजेपी का दामन, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

भांडेर से पूर्व विधायक और प्रदेश महामंत्री कमलापत आर्य कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया।

BHOPAL. लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। गुरुवार को भांडेर से पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री डॉ. कमलापत आर्य ने गुरुवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बीजेपी कार्यालय में डॉ. कमलापत आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई। वीडी शर्मा ने पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर आर्य का स्वागत किया।

इस मौके पर वीडी शर्मा ने कहा कि कमलापत आर्य ने आज घर वापसी की है। बीजेपी परिवार में शामिल हुए हैं। आर्य के मन में 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का भाव आया है। इसके बाद फिर बीजेपी परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया है, जिसका हम स्वागत करते है। आर्य के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को ताकत मिलेगी। आर्य ने बीजेपी सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस की कथनी-करनी में अंतर

बीजेपी का दामन थामने के बाद कमलापत आर्य ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। आर्य ने कहा कि कांग्रेस की रीति और नीति में अंतर है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस की तानाशाही देखकर मन भर गया है। देश को आगे ले जाने के लिए कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुआ हूं। मिशन 2024 में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।

'दिग्विजय सिंह के कंठ में विष'

कमलापत आर्य ने कांग्रेस के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। साथ ही दिग्विजय सिंह के राम मंदिर पर दिए बयान पर पलटवार किया। आर्य ने कहा कि दिग्विजय सिंह के कंठ में विष है। जब भी देश में कुछ अच्छा होता है, वे विष उगलने लगते है। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर और रामलला की मूर्ति को लेकर बयान दिया था।

2018 में कांग्रेस में शामिल हुए थे आर्य

बता दें कि कमलापत आर्य 1980 में दतिया जिले की भांडेर विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं, उस समय वे कांग्रेस में थे। जिसके बाद 2002 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की, इसके बाद वे 2018 में इंदौर में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में वापस कांग्रेस में शामिल हुए थे। तब उन्होंने बीजेपी पर संगीन आरोप लगाए थे।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Former MLA Dr. Kamalapat Arya
  • Kamalapat Arya joins BJP
  • Kamalapat Arya leaves Congress party
  • पूर्व विधायक डॉ. कमलापत आर्य
  • कमलापत आर्य बीजेपी में शामिल
  • कमलापत आर्य ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा