दो महीने में ही सेमरिया से पूर्व विधायक अभय मिश्रा का BJP से इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, बोले- पार्टी ने तोड़ा अपना वादा
Vikram Jain | Oct 18, 2023, 24:00 IST
दो महीने में ही सेमरिया से पूर्व विधायक अभय मिश्रा का BJP से इस्तीफा, टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, बोले- पार्टी ने तोड़ा अपना वादा
सेमरिया के पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने बुधवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा दे दिया है। अभय मिश्रा बुधवार को रणदीप सुरजेवाला से मिले थे।
BHOPAL. दो महीने पहले विंध्य क्षेत्र से बीजेपी में शामिल हुए अभय मिश्रा ने पार्टी छोड़ दी है। रीवा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और सेमरिया के पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने बुधवार 18 अक्टूबर को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा दे दिया है। अभय मिश्रा बुधवार सुबह ही रणदीप सुरजेवाला से मिले थे। इसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। अभय मिश्रा दो महीने पहले ही बीजेपी में शामिल हुए थे। वे टिकट मिलने के आश्वासन पर ही बीजेपी में शामिल हुए थे। जब बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया।
सेमरिया से लड़ सकते हैं चुनाव
सूत्र बताते हैं कि अभय मिश्रा फिर से कांग्रेस में शामिल होने के प्रयास में लग गए हैं। सूत्र बताते हैं वे कांग्रेस के टिकट पर सेमरिया से चुनाव लड़ सकते हैं। अभय मिश्रा पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस के बड़े नेताओं से लगातार संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि अभय मिश्रा ने छह दिन पहले कांग्रेस रीवा प्रभारी भानु प्रताप शर्मा से भी मुलाकात की है। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे चर्चा हुई थी।
बीजेपी ने तोड़ा अपना वादा
बीजेपी से इस्तीफा देने को लेकर अभय मिश्रा ने सूत्र से कहा कि उन्होंने अपना वादा तोड़ा तो मैंने पार्टी छोड़ दी, उन्होंने केपी त्रिपाठी को फिर से टिकट दे दिया, मैं उस टिकट के विरोध में था।
2018 में चुनाव हार गए थे मिश्रा
अभय मिश्रा 2008 में बीजेपी के टिकट पर सेमरिया से विधायक बने थे। उसके बाद 2013 में उनकी पत्नी नीलम उसी सीट से चुनाव जीती थीं। 2018 में अभय मिश्रा बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari