पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने कहा कांग्रेस को अलविदा, BJP जॉइन की
Jitendra Shrivastava | Mar 26, 2024, 19:54 IST
पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने BJP जॉइन की।
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने ही नेताओं की बगावत से परेशान हो चुकी है। आज फिर कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। लाख जतन के बाद भी हर दिन कोई न कोई पूर्व विधायक या पूर्व मंत्री कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह रहा है।
BHOPAL. विदिशा से पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने मंगलवार, 26 मार्च को देर शाम बीजेपी ( BJP) का दामन थाम लिया है। उनके साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र रघुवंशी एवं पूर्व पार्षद सुरेश मोतियानी ने भी बीजेपी जॉइन की। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने ही नेताओं की बगावत से परेशान हो चुकी है। लाख जतन के बाद भी हर दिन कोई न कोई पूर्व विधायक या पूर्व मंत्री कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह रहा है। सूबे में चर्चा है कि आने वाले दिनों में और भी कई पूर्व विधायक कांग्रेस को अलविदा कह सकते हैं। कांग्रेस की टिकट पर 4 बार चुनाव लड़ चुके शशांक भार्गव को 3 बार हार का मुंह देखना पड़ा था। भार्गव ने 2018 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक मुकेश टंडन को करीब 14 वोटों से चुनाव हराया था।
शशांक भार्गव की बीजेपी में जॉइनिंग के समय सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। ऐसा माना जा रहा है शशांक भार्गव के साथ पाटन से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, इसके अलावा पूर्व प्रदेश महामंत्री और वर्तमान में जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
![THESOOTR]()
विदिशा विधानसभा सीट जो कि बीजेपी के लिहाज से सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती रही है। इस पर बीजेपी के मुकेश टंडन को 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, इस सीट से कांग्रेस के शशांक भार्गव ने जीत हासिल की थी। 1980 के बाद से ही यह सीट बीजेपी की मजबूत गढ़ मानी जाती है। यहां पर हुए अब तक चुनाव में कांग्रेस केवल दो बार ही जीत हासिल कर पाई है। आपको बता दें शशांक भार्गव विदिशा लोकसभा सीट से टिकट के दावेदारों में से एक थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेसी नेताओं को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति का खुलासा किया है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्वालियर की बैठक में अमित शाह जी आए थे तब वे कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर बातचीत कर रहे थे। क्या करना चाहिए, क्या सुझाव हैं। एक कार्यकर्ता ने जब उनसे पूछा कि ये नई-नई भर्ती हो रही है। उन्होंने कहा कि अच्छा ऐसे लोग हाथ उठाओ, जिनको पार्टी में काम करते हुए 15 साल हो गए हैं। बहुत से लोगों ने हाथ उठा दिए तो अमित शाह ने बोला कि तुम्हें 15 साल में क्या मिला। जब तुम्हें 15 साल में नहीं मिला, तो जिनको आए 15 दिन हुए हैं उनको क्या मिल जाएगा।
ये नेता रहे जॉइनिंग के समय मौजूद
शशांक भार्गव की बीजेपी में जॉइनिंग के समय सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। ऐसा माना जा रहा है शशांक भार्गव के साथ पाटन से पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, इसके अलावा पूर्व प्रदेश महामंत्री और वर्तमान में जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज चंद्रोल भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
THESOOTR
भार्गव ने 2018 में हराया था मुकेश टंडन को
विदिशा विधानसभा सीट जो कि बीजेपी के लिहाज से सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती रही है। इस पर बीजेपी के मुकेश टंडन को 2018 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, इस सीट से कांग्रेस के शशांक भार्गव ने जीत हासिल की थी। 1980 के बाद से ही यह सीट बीजेपी की मजबूत गढ़ मानी जाती है। यहां पर हुए अब तक चुनाव में कांग्रेस केवल दो बार ही जीत हासिल कर पाई है। आपको बता दें शशांक भार्गव विदिशा लोकसभा सीट से टिकट के दावेदारों में से एक थे, लेकिन ऐन वक्त पर उनका बीजेपी में जाना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
इधर... पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने शाह की रणनीति का किया खुलासा
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेसी नेताओं को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति का खुलासा किया है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ग्वालियर की बैठक में अमित शाह जी आए थे तब वे कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर बातचीत कर रहे थे। क्या करना चाहिए, क्या सुझाव हैं। एक कार्यकर्ता ने जब उनसे पूछा कि ये नई-नई भर्ती हो रही है। उन्होंने कहा कि अच्छा ऐसे लोग हाथ उठाओ, जिनको पार्टी में काम करते हुए 15 साल हो गए हैं। बहुत से लोगों ने हाथ उठा दिए तो अमित शाह ने बोला कि तुम्हें 15 साल में क्या मिला। जब तुम्हें 15 साल में नहीं मिला, तो जिनको आए 15 दिन हुए हैं उनको क्या मिल जाएगा।
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari