आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा, चेतन, शरद, रोहित की इंदौर में भी संपत्तियां, IT में अटैच
Sanjay Gupta | Published:
thesootr
आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के मामले में नई जानकारी और दस्तावेज सामने आए हैं, जिनसे पता चला है कि सौरभ शर्मा ने इंदौर में अपनी काली कमाई का बड़ा हिस्सा निवेश किया था।
आरटीओ के सबसे अमीर माने जाने वाले पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा लोकायुक्त की गिरफ्त में है और उसका साथी, राजदार चेतन सिहं गौर भी हिरासत में है। दोनों को आमने-सामने कर लोकायुक्त पुलिस पूछताछ कर राज उगलवाने में लगी हुई है। अब 'द सूत्र' को खास जानकारी और दस्तावेज मिले हैं कि सौरभ शर्मा ने इंदौर में जमकर काली कमाई खपाई है। यह संपत्तियां अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के नाम पर है जिसमें डायरेक्टर चेतन सिहं गौर और शरद जायसवाल है और एडिशनल डायरेक्टर रोहित तिवारी है। यह कंपनी E-7/78 ARERA COLONY, BHOPAL के पते पर रजिस्टर्ड है और इस पते पर और भी कंपनियां है।
खबर यह भी...सौरभ शर्मा और चेतन गौर कोर्ट में पेश, लोकायुक्त को मिली सात दिन की रिमांड
खबर यह भी...सौरभ शर्मा का चौंकाने वाला खुलासा, 52 किलो सोना और करोड़ों कैश से उठा पर्दा!
खबर यह भी...सौरभ शर्मा के पकड़े जाने से बढ़ गई नेताओं-अफसरों की टेंशन, अब डायरी खोलेगी सारे राज
अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआती लागत 10 लाख रुपए थी। बताया जाता है कि नौकरी से वीआरएस लेने के बाद सौरभ ने अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई। इसमें उसने चतुराई से अपना नाम छिपाते हुए चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल और रोहित तिवारी को कंपनी में डायरेक्टर पद दिया।
खबर यह भी...सौरभ शर्मा और चेतन गौर कोर्ट में पेश, लोकायुक्त को मिली सात दिन की रिमांड
यह संपत्तियां जांच में आईं सामने
- अविरल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन प्रालि की खसरा नंबर 124/2 की 0.325 हेक्टेयर जमीन, रेवजी गांव हातोद में। यह अक्तूबर 2023 में ही खरीदी गई और इसकी खरीदी कीमत 59 लाख रुपए थी।
- अविरल बिल्डिंग का ही प्लॉट नंबर 60 विनोबा नगर में, यह फरवरी 2024 में खरीदी गई, और कीमत कागज पर 1.49 करोड़ रुपए
- अविरल बिल्डिंग की ही संपत्ति सर्वे नंबर 81, 83, 84/387/1 व 84/387/2, कुल एक हेक्टेयर से भी ज्यादा, गांव राजोदा सांवेर तहसील में। यह जुलाई 2023 में खरीदी गई और कीमत 1.18 करोड़ रुपए है।
खबर यह भी...सौरभ शर्मा का चौंकाने वाला खुलासा, 52 किलो सोना और करोड़ों कैश से उठा पर्दा!
इनकम टैक्स ने लगाई खरीद-बिक्री पर रोक
इनकम टैक्स विभाग, भोपाल ने इन संपत्तियों की खरीदी-बिक्री दोनों पर रोक लगा दी है। साथ ही इसकी जांच शुरू कर दी गई है कि यह संपत्तियां आखिर किस तरह से खरीदी है। इसके साथ ही चेतन गौर के नाम पर भोपाल में भी सात संपत्तियां मिली हैं, यह संपत्तियां मुख्य तौर पर हुजूर में स्थित है। इन्हें भी आईटी ने अटैच कर लिया है और खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
ब्लैक मनी खपाने बनी थी अविरल कंपनी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari