एसजीएसआईटी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर राकेश सक्सेना का निधन
Ravi Singh | Nov 18, 2024, 20:12 IST
Rakesh Saxena passed away
एसजीएसआईटी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर राकेश सक्सेना का निधन हो गया है। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रोफेसर राकेश सक्सेना का अंतिम संस्कार मंगलवार 19 नवंबर को किया जाएगा।
श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान ( एसजीएसआईटी ) के पूर्व निदेशक प्रोफेसर राकेश सक्सेना का निधन हो गया है। उन्होंने निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रोफेसर सक्सेना करीब साढ़े आठ साल तक संस्थान के निदेशक रहे। उनके कार्यकाल में कई बुनियादी सुविधाओं का विकास हुआ और कई काम हुए। उन्हें 'सुझाव मास्टर' के नाम से जाना जाता था।
प्रोफेसर राकेश सक्सेना की अंतिमयात्रा मंगलवार 19 नवंबर को निकाली जाएगी। अंतिमयात्रा दोपहर 12 बजे उनके विजय नगर स्थित निवास से सयाजी मुक्ति धाम के लिए रवाना होगी।
मूल रूप से सतना के रहने वाले डॉ. सक्सेना, ने बीई ग्वालियर से किया था और इसके बाद वह इंदौर आए और एसजीएसआईटीएस से एमई किया और फिर 1986 में लेक्चरार बने और यहीं एसजीएसआईटीस में नियुक्त हुए। उनके साथ ही नियुक्त हुए प्रोफेसर डॉ. संदीप नारूलकर ने बताया कि लेक्चरार से यहीं पर उन्होंने रीडर, प्रोफेसर और डायरेक्टर का सफर तय किया। पांच साल के लिए डायरेक्टर नियुक्त हुए और फिर लगातार एक्सटेंशन मिला, करीब साढ़े आठ साल वह डायरेक्टर रहे। हाल ही में वह डायरेक्टर पद से हटे थे। वह 61 साल के थे।
मंगलवार को अंतिमयात्रा
यहीं पीएचडी और फिर लेक्चरार से डायरेक्टर का सफर
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari