पूर्व विधायक संतोष जोशी ने BJP से दिया इस्तीफा, बोले- मैं तो चुनाव लडूंगा, RSS के पूर्व प्रचारकों की पार्टी का देंगे साथ
Vikram Jain | Sept 14, 2023, 24:00 IST
पूर्व विधायक संतोष जोशी ने BJP से दिया इस्तीफा, बोले- मैं तो चुनाव लडूंगा, RSS के पूर्व प्रचारकों की पार्टी का देंगे साथ
सुसनेर के पूर्व विधायक संतोष जोशी ने BJP से इस्तीफा दिया है। साथ ही संतोष जोशी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
AGAR MALWA. मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। चुनावी साल में कई नेता नेतृत्व पर आरोपों की झड़ी लगाकर इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ चुके हैं। कई नेता बागवती तेवर दिखाते हुए पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। इसी कड़ी में अब आगर मालवा में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहां सुसनेर विधानसभा से पूर्व विधायक संतोष जोशी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही संतोष जोशी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
यह खबर भी पढ़ें
इंदौर में ट्रैक्टर रैली में बोले पूर्व मंत्री पटवारी- आईडीए जैसी भूमाफिया संस्थाएं खत्म करेंगे, कांग्रेस सरकार आई तो बेवजह की स्कीम भी करेंगे बंद
मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा : जोशी
संतोष जोशी ने द सूत्र से कहा कि, मैंने मार्च में ही बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था, तब से पार्टी ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया। उन्होने कहा कि अब मैं निर्दलीय चुनाव लड़ूंगा, जीतने के बाद संघ के पूर्व प्रचारकों की पार्टी का साथ दूंगा। वहीं दलबदल पर कहा कि मैं कांग्रेस में जाने की सोच भी नहीं सकता।
यह खबर भी पढ़ें
रतलाम के आलोट का आईएसआईएस से जुड़ा कनेक्शन, एनआईए टीम युवक को गिरफ्तार कर रांची ले गई
इस्तीफा देने पर क्या बोले संतोष जोशी
बीजेपी से इस्तीफा देने को लेकर पूर्व विधायक संतोष जोशी ने कहा कि सुसनेर क्षेत्र में इस समय सब लोगों में एक निराशा का भाव है। श्रीराम चरम पादुका पूजन के दौरान मैं गांव-गांव गया। हर गांव से 10 से 20 लोग मेरे कान में आकर यही कहते थे कि इस बार मत झुकना। हम परेशान हो गए हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। एक तरह से क्षेत्र में अराजकता का माहौल बन गया है और अच्छे लोग भी मौन हो जाएंगे तो यह अच्छा नहीं है। बता दें कि संतोष जोशी गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) और संघ के प्रचारक भी रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें
एमपी में प्रियंका गांधी की 30 से ज्यादा सभाएं-रैली होंगी

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari