टीकमगढ़ के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया मनमानी का आरोप, चुनाव लड़ने का किया ऐलान
BP Shrivastava | Oct 22, 2023, 24:00 IST
टीकमगढ़ के पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने बीजेपी से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया मनमानी का आरोप, चुनाव लड़ने का किया ऐलान
टीकमगढ़ सीट पर भी बीजेपी में बगावत हो गई है। टीकमगढ़ से केके श्रीवास्तव दावेदार थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
BHOPAL. मप्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी होने के बाद टिकट कटने से नाराज पार्टी के नेताओं ने बगावती तेवर सामने आ रहे हैं। टीकमगढ़ सीट पर भी बीजेपी में बगावत हो गई है। टीकमगढ़ से केके श्रीवास्तव दावेदार थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे नाराज होकर उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और जिला अध्यक्ष अमित नुना को भेज दिया है।
![KK shrivastava latter.jpeg]()
विधानसभा चुनाव लड़ेंगे केके श्रीवास्तव
पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव ने इस्तीफे में लिखा है कि टिकट बांटते समय बीजेपी ने अपने ही सर्वे और कार्यकर्ताओं की राय पर ध्यान नहीं दिया है। मैं पार्टी के निर्णय से दुखी हूं। इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं। बीजेपी को सौंपे इस्तीफे के बाद केके श्रीवास्तव ने विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। यानी टीकमगढ़ में मुकाबला त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना है।
2018 में भी कटा था टिकट
बीजेपी ने टीकमगढ़ से केके श्रीवास्तव को 2013 में टिकट दिया था और वे 17 हजार वोट से जीते थे। उन्होंने कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह बुंदेला को हराया था। इसके बाद 2018 में पार्टी ने केके श्रीवास्तव की जगह राकेश गिरी को प्रत्याशी बनाया था।
KK shrivastava latter.jpeg

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari