राजगढ़ में होगा किले का कब्जा, गुना में सिंधिया को मिलेगी चुनैाती
Jitendra Shrivastava | Mar 28, 2024, 19:55 IST
THESOOTR
सट्टाबाजार के जानकारों का कहना है कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ से बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर सांसद रहते हुए इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहे हैं इससे जनता में उनके प्रति नाराजगी है। वहीं इस बार गुना लोकसभा सीट से भी सिंधिया को कड़ी टक्कर मिलेगी।
अरविंद शर्मा, BHOPAL. लोकसभा चुनाव को लेकर रणभेरी बज चुकी है। बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रही है। लेकिन इन सबके के बीच एमपी में सट्टा बाजार गर्म है। सट्टा बाजार का दावा है कि इस बार प्रदेश की दो हॉट सीटों पर रोचक चुनाव होगा। उधर राजगढ़ सीट पर तीन दशक के बाद कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। यहां से दिग्विजय सिंह चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। वहीं गुना में बीजेपी के प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस उम्मीदवार यादवेंद्र सिंह कड़ी टक्कर देंगे। गुना में दोनों के बीच कांटे का मुकाबला होगा।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लंबे समय के बाद अपने परंपरागत क्षेत्र राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय सिंह राजगढ़ में अपनी जीत के लिए 31 मार्च से पदयात्रा भी शुरू कर रहे हैं। वहीं इस क्षेत्र के वह जनाधार वाले नेता भी है। सट्टाबाजार के जानकारों का कहना है कि बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर सांसद रहते हुए इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहे हैं। जिसकी वजह से जनता में उनके प्रति नाराजगी है। वहीं तीन जिलों की आठ विधानसभाओं में रोडमल नागर का विरोध है। सट्टा बाजार के जानकारों की माने तो इस बार भाजपा को शिकस्त मिलेगी। वहीं दूसरी ओर स्थानीय सांसद के पहले भी राघौगढ़ और बीनागंज में पोस्टर लगाकर विरोध किया गया था।
गुना लोकसभा क्षेत्र से पिछली बार चुनाव हार चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस बार भी कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। कांग्रेस ने यहां से यादवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वही बीजेपी से सिंधिया ताल ठोकते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस लोकसभा क्षेत्र में यादव समाज के करीब दो लाख से अधिक वोटर है, जो कि इस चुनाव में अपनी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इस वजह से अब सिंधिया हर रोज समाजों की बैठक कर बीजेपी की नीतियों और विकास कार्यों को गिनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अशोकनगर में कहा कि आगामी 7 मई को संग्राम करना है, यह नए जमाने का युद्ध है जिसमें तलवार नहीं ईवीएम का बटन दबाना है और करेंट से विरोधियों को परास्त करना है। सट्टा बाजार के जानकारों की माने तो इस बार गुना लोकसभा में सिंधिया को कड़ी टक्कर मिलेगी।
लोगो का चुनावों में रुझान और परिणाम में दिलचस्पी देखते हुए सटोरिए और दलाल सक्रिय हुए। इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके पूरा नेटवर्क बनाया। सट्टा बाजार से जुड़े लोगों का दावा है कि चुनाव का सटीक अनुमान लगाने के लिए वे ग्राउंड रिपोर्ट पर भी काम करते हैं। मीडिया रिपोर्टस के आधार पर एनालिसिस कर बाजार के रुझान बताते हैं।
तीन जिलों की 8 विधानसभाओं में नागर का विरोध

सिंधिया को मिल रही कड़ी चुनौती, समाजों की ले रहे बैठक
गुना लोकसभा क्षेत्र से पिछली बार चुनाव हार चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस बार भी कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। कांग्रेस ने यहां से यादवेंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वही बीजेपी से सिंधिया ताल ठोकते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस लोकसभा क्षेत्र में यादव समाज के करीब दो लाख से अधिक वोटर है, जो कि इस चुनाव में अपनी निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इस वजह से अब सिंधिया हर रोज समाजों की बैठक कर बीजेपी की नीतियों और विकास कार्यों को गिनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अशोकनगर में कहा कि आगामी 7 मई को संग्राम करना है, यह नए जमाने का युद्ध है जिसमें तलवार नहीं ईवीएम का बटन दबाना है और करेंट से विरोधियों को परास्त करना है। सट्टा बाजार के जानकारों की माने तो इस बार गुना लोकसभा में सिंधिया को कड़ी टक्कर मिलेगी।
सट्टा बाजार करता है इस तरह काम
लोगो का चुनावों में रुझान और परिणाम में दिलचस्पी देखते हुए सटोरिए और दलाल सक्रिय हुए। इन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके पूरा नेटवर्क बनाया। सट्टा बाजार से जुड़े लोगों का दावा है कि चुनाव का सटीक अनुमान लगाने के लिए वे ग्राउंड रिपोर्ट पर भी काम करते हैं। मीडिया रिपोर्टस के आधार पर एनालिसिस कर बाजार के रुझान बताते हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari