पिता से बोला जल्द आउंगा, फिर... हरदा में दो सगे भाईयों समेत चार की मौत
Raj Singh | Nov 02, 2024, 10:59 IST
ACCIDENT_HARDA_MP
मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सड़क हादसे में दो भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।
मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब खाद से भरा ट्रक ओवरटेक करते समय एक कार से टकरा गया। इस दौरान कार के पीछे से आ रहे एक ही बाइक पर सवार चार लोग ट्रक के अंदर घुस गए।
खबरों के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात 8 बजे हुआ, जो जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के खिड़कीवाला के पास घटी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में जान गंवाने वाले चारों मृतक टिमरनी के रहने वाले हैं। इनमें से दो सगे भाई हैं। वे अपने दोस्तों के साथ बाइक पर हरदा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी।
उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, कार के उड़े परखच्चे
टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा ताल्या ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शैलेंद्र कौशल के बेटे गौतम और प्रीतम अपने दो दोस्तों जुनैद हुसैन और यशराज मंडलेकर के साथ अपने पिता की बाइक से हरदा जा रहे थे। उनकी बाइक के आगे एक कार चल रही थी। इसी दौरान हरदा से टिमरनी की ओर डीएपी खाद से भरा ट्रक जा रहा था। अपने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते समय ट्रक सामने से आ रही कार से टकरा गया और पलट गया। इससे कार के पीछे चल रहे बाइक सवारों को खुद को संभालने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया।
दिवाली में हुआ बड़ा धमाका, पटाखे से 10 सिलेंडर हुए ब्लास्ट... मचा हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, शाम को जब शैलेंद्र कौशल काम से घर लौटे तो बड़े बेटे ने पिता से बाइक मांगी और कहा कि वह जल्द ही वापस आ जाएगा। इसके बाद गौतम अपने छोटे भाई प्रीतम और पड़ोस के दो दोस्तों जुनैद और यशराज के साथ निकल गया और सड़क हादसा हो गया। वहीं एक साथ दो बेटों की मौत से पूरा परिवार बिखर गया है। बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाला गौतम मजदूरी करता था जबकि उसका छोटा भाई प्रीतम 10वीं कक्षा में पढ़ता था।
ट्रक ने ली मासूमों की जान
उज्जैन में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की हुई मौत, कार के उड़े परखच्चे
कैसे घटी घटना?
दिवाली में हुआ बड़ा धमाका, पटाखे से 10 सिलेंडर हुए ब्लास्ट... मचा हड़कंप
पिता की बाइक लेकर गया था गौतम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari