MP News : फर्जी सैलरी स्लिप से महिलाओं ने खरीद लीं लग्जरी कारें, अब पुलिस के निशाने पर!

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 18, 2025, 10:06 IST
Share
The sootr
The sootr

हनुमानगंज स्थित इंडियन बैंक की हमीदिया रोड शाखा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो कारों का लोन स्वीकृत किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिन महिलाओं के नाम पर लोन स्वीकृत हुआ, उनके द्वारा प्रस्तुत की गई सैलरी स्लिप, स्टेटमेंट पूरी तरह से जाली थे।

MP News : भोपाल के हनुमानगंज स्थित इंडियन बैंक की हमीदिया रोड शाखा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दो कारों का फाइनेंस कराने का मामला सामने आया है। जिन महिलाओं के नाम पर कार लोन स्वीकृत किया गया, उनकी दी गई सैलरी स्लिप, रेंट एग्रीमेंट और बैंक स्टेटमेंट जांच में पूरी तरह फर्जी पाए गए।

ये खबर भी पढ़ें : Fraud : पत्नी की जगह नौकरी कर पति ने किया 55 लाख का फर्जीवाड़ा, दंपती पर केस दर्ज

मामला अगस्त 2024 का

शाखा प्रबंधक शरद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने संगीता गोस्वामी और जितेमंद्र चराढ़ सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अमित भदौरिया ने बताया कि अगस्त 2024 में इन महिलाओं के नाम पर किआ सोनेट मॉडल की कार फाइनेंस कराई गई थी। जब बैंक कर्मियों ने दस्तावेजों के आधार पर बताए गए पते पर वेरिफिकेशन किया, तो पाया कि उस पते पर इस नाम की कोई महिला रहती ही नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

बैंक ने तत्काल कार्रवाई की

इसके बाद जब दस्तावेजों की दोबारा जांच कराई गई, तो बैंक को बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया। फाइल में लगी सारी जानकार सैलरी स्लिप, किराया अनुबंध और बैंक स्टेटमेंट फर्जी साबित हुईं। इस बैंक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक कार को रिकवर कर लिया है, जबकि दूसरी कार का अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस अब संबंधित महिलाओं की तलाश में जुटी है और मामले में किसी संगठित गिरोह की भूमिका की जांच भी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Fraud in online job : पहले ग्रुप से जोड़ा, फिर प्रीपेड टास्क का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

महिलाओं को दिया गया लालच

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरे मामले के पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है। जिन महिलाओं के नाम पर कारों का फाइनेंस कराया गया, उन्हें एक-एक लाख रुपये का लालच दिया गया था। इसी लालच में महिलाओं ने अपने दस्तावेज सौंप दिए। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी सैलरी स्लिप, किरायानामा और अन्य नकली कागजात तैयार कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Job Vacancy Fraud News| नौकरी ने नाम पर बेरोजगारों से की ठगी | हो जाइए सावधान!

लोगों से एडवांस लेकर होता था गायब, चेक भी बाउंस

भोपाल के टीटी नगर पुलिस ने लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी किशोर सोलंकी को सीहोर रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 9 स्थायी वारंट जारी थे और वह पहले भी पुलिस को कॉम्बिंग गश्त के दौरान चकमा देकर फरार हो चुका था। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया के अनुसार, किशोर ठेकेदार के रूप में काम करता था और निर्माण कार्य के नाम पर लोगों से एडवांस लेकर फरार हो जाता था। कई बार लोगों ने उसे पकड़ा तो वह बचने के लिए चेक दे देता था, लेकिन वे सभी चेक बाउंस हो चुके हैं। लगातार धोखाधड़ी की घटनाओं के कारण उसके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हुईं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह लगातार मोबाइल नंबर बदलता रहता था ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके।

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • Job-Vacancy
  • fraud
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • Fraud in online job
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा