शहडोल में योजना के नाम पर लाड़ली बहनों से ठगी, खाते से उड़ाए गए रुपये
Raj Singh | Nov 20, 2024, 10:06 IST
skim_mp
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां लाड़ली बहना योजना के नाम पर जालसाजों ने सास-बहू के खातों से पैसे उड़ा ले गए।
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यह ठगी मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना के नाम पर हुआ है। जहां जालसाजों ने खुद को बैगा विकास विभाग का अधिकारी बताया। इसके बाद उन्होंने सास-बहू से KYC के लिए दस्तावेज मांगे। इस पर दोनों ने अपने बैंक खाते उन्हें दे दिए। इसके बाद ठगों ने दोनों के खातों से हजारों रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पीड़ित सास-बहू की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, यह मामला जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय मीनू बैगा का नाम पीएम आवास का निर्माण पूरा होने के बाद उनके घर के बाहर लिखा हुआ था, जिसके चलते ठगी के मकसद से आए दो लोगों ने पहले महिला को उसका नाम पुकारकर बाहर बुलाया। फिर खुद को बैगा विकास विभाग का अधिकारी बताकर लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाने के नाम पर सास-बहू से उनका आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज मांगे। इसके बाद केवाईसी कराने के नाम पर अंगूठे के निशान ले लिए और खाते से 10 हजार 500 रुपये निकाल लिए।
मंदसौर में जामतारा जैसा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
MP में शिक्षकों को फर्जी कॉल, सस्पेंड करने की धमकी देकर रुपयों की मांग
इसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एडिशनल एसपी का कहना है कि अज्ञात जालसाजों ने सास-बहू को किसी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की और फरार हो गए। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ऐसे ठगों ने ठगा
मंदसौर में जामतारा जैसा फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा, ट्रेडिंग के नाम पर ठगी
ठगी का पता कैसे चला?
इस दौरान सास-बहू के मोबाइल पर पैसे के ट्रांजेक्शन का मैसेज आया, जिसे जालसाजों ने फर्जी मैसेज बताकर तुरंत डिलीट करवा दिया और फिर वहां से गायब हो गए। जब सास-बहू को शक हुआ तो उन्होंने बैंक जाकर स्टेटमेंट निकलवाया। तब उन्हें ठगी का पता चला कि उनके खाते से पैसे निकल चुके हैं।
मामले में FIR दर्ज
FAQ
- क्या मामला सामने आया है?
शहडोल जिले में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें जालसाजों ने खुद को बैगा विकास विभाग का अधिकारी बताकर लाड़ली बहना योजना के नाम पर सास-बहू से उनके बैंक खाते की जानकारी ली और हजारों रुपये निकाल लिए। - ठगी कैसे की गई?
जालसाजों ने सास-बहू से केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और राशन कार्ड मांगे और फिर अंगूठे के निशान लेकर उनके खाते से 10 हजार 500 रुपये निकाल लिए। - ठगी का पता कैसे चला और क्या कार्रवाई हुई?
सास-बहू को मोबाइल पर ट्रांजेक्शन का मैसेज आया, जिसे जालसाजों ने फर्जी बताकर डिलीट करवा दिया। बाद में बैंक स्टेटमेंट देखकर उन्हें ठगी का पता चला। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA