कांग्रेस की बागी और दलबदलुओं से यारियां, खांटी कांग्रेसियों का दर्द- फूल कोई विलायत वाला ले गया, सूंघते हम रह गए क्यारियां

Chandresh Sharma | Oct 21, 2023, 24:00 IST
Share
कांग्रेस की बागी और दलबदलुओं से यारियां, खांटी कांग्रेसियों का दर्द- फूल कोई विलायत वाला ले गया, सूंघते हम रह गए क्यारियां
कांग्रेस की बागी और दलबदलुओं से यारियां, खांटी कांग्रेसियों का दर्द- फूल कोई विलायत वाला ले गया, सूंघते हम रह गए क्यारियां

कांग्रेस के खांटी नेताओं की बात की जाए तो उनके हिस्से में कई सीटों पर निराशा हाथ लगी है। दूसरी पार्टी से आए दलबदलुओं, पार्टी से बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नेताओं की इस चुनाव में तूती बोलती नजर आ रही है।

BHOPAL. विधानसभा चुनाव की कशमकश चरम पर है। कांग्रेस 230 विधानसभा में से 229 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। केवल बैतूल के आमला की सीट को रिजर्व रखा गया है। वह भी राजनीति में पदार्पण को बेताब डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के लिए। अब यहां कांग्रेस के खांटी नेताओं की बात की जाए तो उनके हिस्से में कई सीटों पर निराशा हाथ लगी है। दूसरी पार्टी से आए दलबदलुओं, पार्टी से बगावत का झंडा बुलंद करने वाले नेताओं की इस बार के चुनाव में तूती बोलती नजर आ रही है। कांग्रेस ने विरोध के बावजूद 15 सीटों पर कांग्रेस के प्रति समर्पित नेताओं को इस बार ठेंगा दिखाया है।

सर्वे में भी दलबदलू पड़े कांग्रेसियों पर भारी

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने अपना सर्वे कराया था, ताज्जुब इस बात का है कि पार्टी सर्वे में भी परंपरागत कांग्रेसी नेताओं के बजाए दलबदलू और बागी नेताओं को भारी पाया गया। अब ऐसे नेताओं को टिकट दिए जाने के बाद कई सीटों पर कांग्रेसी विरोध भी कर रहे हैं। बदनावर में भंवर सिंह शेखावत का तो लंबे समय से पोस्टर्स के जरिए विरोध हो रहा था, वहीं बुरहानपुर में निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा के विरोध में कांग्रेसी लामबंद हो रहे हैं। वे यहां से अल्पसंख्यक को टिकट देने की मांग कर रहे हैं।

यहां-यहां मिला दलबदलुओं और बागियों को मौका

कांग्रेस ने खातेगांव में बीजेपी से आए दीपक जोशी को मैदान में उतारा है, बदनावर में बीजेपी से आए भंवर सिंह शेखावत को मौका दिया गया है। सेमरिया सीट पर बीजेपी से आए अभय मिश्रा कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह बीजेपी से आए गिरिजाशंकर शर्मा को होशंगाबाद, समंदर पटेल को जावद, राकेश सिंह चतुर्वेदी को भिंड, रामकिशोर शुक्ला को महू, बैजनाथ यादव को कोलारस, रश्मि पटेल को नागौद, यादवेंद्र सिंह यादव को मुंगावली से टिकट दिया गया। वहीं बहुजन समाज पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए कैलाश कुशवाहा को पोहरी, साहब सिंह गुर्जर को ग्वालियर ग्रामीण और समाजवादी पार्टी छोड़कर आए चरण सिंह यादव को बिजावर सीट से मैदान में उतारा गया है। निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को बुरहानपुर और बीजेपी के जिला अध्यक्ष अमित राय को भी कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जयस संरक्षक हीरालाल अलावा भी कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।

आमला में भी शुद्ध कांग्रेसी रहेंगे मात्र दर्शक

बैतूल जिले के आमला सीट की बात की जाए तो 23 अक्टूबर को सरकार द्वारा निशा बांगरे के इस्तीफे पर फैसला लेते ही उन्हें यहां से कांग्रेस मैदान में उतार देगी। इस लिहाज से आमला का जमीनी कार्यकर्ता और खांटी कांग्रेसी मूकदर्शक बने यहां पार्टी का काम संभालेंगे और राजनीति में नईनवेली पदार्पण करने वाली निशा बांगरे टिकट हासिल कर चुनाव लड़ेंगी।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज़
  • Rebels and turncoats took tickets
  • second list of Congress
  • pain of Khanty Congressman
  • बागी और दलबदलू ले गए टिकट
  • कांग्रेस की सेकेंड लिस्ट
  • खांटी कांग्रेसी का दर्द
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं