धार में प्रियंका गांधी की सभा से 8 जिलों की 43 सीटों पर नजर, इसमें 28 जीती थी कांग्रेस, यहां 18 आदिवासी सीट, कांग्रेस ने 14 जीती

Chandresh Sharma | Oct 05, 2023, 24:00 IST
Share
धार में प्रियंका गांधी की सभा से 8 जिलों की 43 सीटों पर नजर, इसमें 28 जीती थी कांग्रेस, यहां 18 आदिवासी सीट, कांग्रेस ने 14 जीती
धार में प्रियंका गांधी की सभा से 8 जिलों की 43 सीटों पर नजर, इसमें 28 जीती थी कांग्रेस, यहां 18 आदिवासी सीट, कांग्रेस ने 14 जीती

धार में प्रियंका गांधी की सभा गुरूवार को हो रही है। राहुल गांधी शाजापुर जिले की कालापीपल सीट से कांग्रेस का चुनावी आगाज कर चुके हैं और प्रियंका जबलपुर में एक सभा कर महाकौशल में चुनावी बिगुल बजा चुकी है।

संजय गुप्ता, INDORE. धार में प्रियंका गांधी की सभा गुरूवार को हो रही है। राहुल गांधी शाजापुर जिले की कालापीपल सीट से कांग्रेस का चुनावी आगाज कर चुके हैं और प्रियंका जबलपुर में एक सभा कर महाकौशल क्षेत्र में चुनावी बिगुल बजा चुकी है। अब कांग्रेस से लेकर गांधी परिवार का पूरा ध्यान मप्र के सत्ता के गलियारे मालवा-निमाड़ पर है, जहां पर 66 सीट आती है, बीते चुनाव में यहां पर कांग्रेस 34 सीट जीत सत्ता में आई थी। प्रियंका की सभा धार के मोहनखेड़ा में हो रही है जो जैन तीर्थ भी है और यह पूरा बेल्ट आदिवासी है। धार के साथ मप्र में सबसे ज्यादा सात जिलों की सीमाएं छूती है और धार सहित कुल आठ जिलों में यहां पर 43 विधानसभा सीट है। जिसमें कांग्रेस ने साल 2018 में 28 सीट जीती थी और बीजेपी को इससे आधी महज 14 मिली थी।

बीते चुनाव में 43 सीट पर स्कोर कांग्रेस 28- बीजेपी 14, एक निर्दलीय

धार जिला- सात सीट इसमें छह कांग्रेस ने एक बीजेपी जीती, यहां आदिवासी सीट 5 जो सभी कांग्रेस ने जीती

झाबुआ जिला- यहां तीन सीट सभी आदिवासी, दो कांग्रेस ने एक बीजेपी ने जीती

अलीराजपुर जिला- यहां दो आदिवासी सीट, दोनों कांग्रेस ने जीती

बड़वानी जिला- यहां चार सीट, सभी आदिवासी, तीन कांग्रेस ने एक बीजेपी ने जीती

उज्जैन जिला- यहां सात सीट, कांग्रेस ने चार जीती तीन बीजेपी के पास गई, एससी सीट दो दोनों कांग्रेस ने ही जीती थी

रतलाम जिला- यहां पांच सीट, इसमें कांग्रेस ने दो बीजेपी ने तीन जीती थी, एसटी दो कांग्रेस और बीजेपी ने एक-एक जीती, एक एससी सीट आलोट कांग्रेस ने जीती

खरगोन जिला- यहां छह सीट, इसमें कांग्रेस ने पांच सीटी जीती, एक निर्दलीय के पास गई, बीजेपी को एक भी सीट नहीं। एसटी सी दो थी एक कांग्रेस और दूसरी निर्दलीय ने जीती। एक एससी सीट कांग्रेस के पास गई।

इंदौर जिला- यहां नौ सीट, इसमें कांग्रेस ने चार और बीजेपी ने पांच जीती, एक एससी सीट सांवेर जो कांग्रेस के पास गई थी।

आदिवासी 18 में से 14 सीट जीती थी कांग्रेस, बीजेपी को 3 मिली

धार जिला- सरदारपुर, गंधावनी, धरमपुरी, कुक्षी और मनावर सभी आदिवास सीट कांग्रेस जीती

झाबुआ जिला- यहां की आदिवासी थांदला, पेटलावद आदिवासी सीट कांग्रेस ने तो झाबुआ बीजेपी ने जीती थी

अलीराजपुर जिला- दोनों अलीराजपुर और जोबट कांग्रेस ने जीती

बड़वानी- चार सीट में सेंधवा, राजपुर और पानसेमल कांग्रेस ने जीती और बडवानी बीजेपी जीती

खरगोन- यहां की भीकनंगाव आदिवासी सीट कांग्रेस ने तो भगवानपुर निर्दलीय ने जीती

रतलाम- यहां की रतलाम ग्रामीण आदिवासी सीट बीजेपी ने तो सैलाना सीट कांग्रेस ने जीती

इंदिरा से लेकर सोनिया गांधी, राहुल भी आ चुके मोहनखेड़ा

प्रियंका मोहनखेड़ा में सबसे पहले राजगढ़ की कृषि उपज मंडी ‎के सामने टंट्या मामा की 5 फीट ऊंची प्रतिमा ‎का अनावरण करेंगी। यहां से मार्केटिंग‎ सोसाइटी पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका मोहनखेड़ा आने वाली गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं। उनके पहले, उनकी दादी इंदिरा गांधी, मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी यहां आ चुके हैं। इनमें से सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां सभा भी कर चुके हैं। प्रियंका के साथ पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला समेत प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, विधायक मौजूद रहेंगे। राजगढ़ की मार्केटिंग सोसाइटी परिसर में आम सभा के लिए एक लाख वर्ग फीट का विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है।

सभास्थल पर सवा घंटे रहेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे इंदौर पहुंचेंगी। यहां से हेलिकॉप्टर से 11.30 बजे मोहनखेड़ा स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगी। मोहनखेड़ा में जैन तीर्थ मंदिर पर 11.40 बजे दर्शन-पूजन करेंगी। यहां जैन मंदिरों के ट्रस्टियों से मिलेंगी। 12 बजे टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। यहां से वे कार से सवा 12 बजे जन आक्रोश यात्रा के कार्यक्रम स्थल राजगढ़ पहुंचेंगी। यहां आमसभा को संबोधित करेंगी। 1.50 बजे इंदौर के लिए उड़ान भरेंगी।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Priyanka Gandhi's visit to MP
  • keeping an eye on 8 districts
  • Congress has expectations from Priyanka
  • प्रियंका गांधी का मप्र दौरा
  • 8 जिलों पर नज़र
  • कांग्रेस को प्रियंका से उम्मीद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा