इंदौर से शिर्डी, मुंबई रूट का गणेश घाट हुआ सुरक्षित

Sanjay Gupta | Nov 30, 2024, 17:36 IST
Share
GANESH GHAT
GANESH GHAT

इंदौर से मुंबई, पुणे एवं शिरडी की तरफ जाने वाले वाहनों का सफर अब अधिक सुरक्षित हो गया है। इस रोड पर स्थित खतरनाक ब्लैक स्पॉट गणेश घाट पर अब नई सड़क बना दी गई है।

INDORE. इंदौर से शिर्डी, पुणे, मुंबई रुट पर एक्सीडेंट के लिए बदनाम गणेश घाट अब सुरक्षित हो गया है। नौ किमी लंबे इस घाट में बीते 15 साल में 3600 एक्सीडेंट हुए और इन घटनाओं में 350 से ज्यादा की मौत हुई। शनिवार को इस घाट पर बने नए रूट का औपचारिक उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और सांसद शंकर लालवानी की उपस्थिति में हुआ।

WhatsApp Image 2024-11-30 at 17.08.44
WhatsApp Image 2024-11-30 at 17.08.44

इस तरह हुआ सुरक्षित

इंदौर से मुंबई, पुणे एवं शिरडी की तरफ जाने वाले वाहनों का सफर अब अधिक सुरक्षित हो गया है। इस रोड पर स्थित खतरनाक ब्लैक स्पॉट गणेश घाट पर अब नई सड़क बना दी गई है। जिसका ग्रेडियंट घटाया गया है, ताकि उतरने वाले वाहन सुरक्षित घाट उतार सकें।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री गड़करी से की थी बात

सांसद शंकर लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज गणेश घाट पर सुरक्षित सफर का श्री गणेश हो रहा है। सांसद लालवानी ने बताया की इस प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कई बार मुलाकात हुई और रिकार्ड समय में इसे पूरा किया गया है।

रोड बनाने के लिए 6 पहाड़ काटे गए

सांसद लालवानी ने बताया कि घाट पर यह नई सड़क बनाना बेहद चुनौती पूर्ण था और इसे बनाने के लिए 6 पहाड़ों को काटा गया है। साथ ही, एक पहाड़ की ऊंचाई काफी ज्यादा थी इसलिए बहुत हैवी मशीनों का इस्तेमाल यहां करना पड़ा। कुल मिलाकर तकनीकी रूप से यह रास्ता बनाना काफी चुनौती पूर्ण था। दरअसल, इस घाट का पहले ग्रेडियंट 6 मीटर का था जिस कारण ढलान काफी ज्यादा था और वाहनों पर कंट्रोल नहीं रहता था। अब इस नए रास्ते का ग्रेडियंट घटकर 3 मीटर का कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2024-11-30 at 17.09.29
WhatsApp Image 2024-11-30 at 17.09.29

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • सांसद शंकर लालवानी
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • इंदौर-शिर्डी-मुंबई रुट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा