गैंगस्टर सतीश भाऊ, पत्नी के साथ खजराना थाने में हुआ पेश, घंटों बैठाया
Sanjay Gupta | Feb 18, 2026, 19:19 IST
gangster satish bhau
गैंगस्टर सतीश भाऊ खजराना थाने में पेश हुआ, जहां पर पुलिस ने उसे घंटों बैठाया। भाऊ पर खजराना मंदिर के गर्भगृह में घुसने का आरोप है। वह अपनी पत्नी नीलम पवार और वकीलों के साथ थाने पहुंचा।
INDORE. खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसने वाला गैंगस्टर सतीश भाऊ आखिरकार पुलिस के सामने पेश हो गया। केस दर्ज करने के बाद खजराना पुलिस दो दिन से उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। आखिरकार वह बुधवार दोपहर में खजराना थाने में पत्नी नीलम पवार के साथ ही वकीलों को लेकर पहुंचा और पेश हुआ।
खजराना टीआई मनोज सैंधव और उनकी टीम द्वारा दो दिन से भाऊ की तलाश में छापे मारे गए थे। वह घर पर ताला लगाकर भाग गया था। आखिरकार वह पुलिस की दबिश से परेशान होकर पत्नी के साथ थाने में पेश हुआ। साथ में वकील लेकर भी पहुंचा था ताकि विधिक प्रक्रिया थाने में कर ली जाए। वहीं पुलिस ने उसे घंटों जमीन पर बैठाया और गैंगस्टर की जगह सड़कछाप गुंडे जैसा ट्रीटमेंट दिया गया। गैंगस्टर भाऊ कोने में दुबका रहा और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार करता रहा।
![gangster-satish-bhau]()
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर
खजराना मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर भाऊ को गर्भगृह में प्रवेश दिलाने वाले आकाश रावत पर केस हुआ। रावत के बयान पर खजराना पुलिस ने भाऊ और पत्नी नीलम को आरोपी बनाया।
इन तीनों पर ही बीएनएस की धारा 223(ए) के तहत केस दर्ज किया गया। नियमानुसार इस धारा में नोटिस देकर थाने से छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है एक बार फिर उससे डोजियार भरवाया जाएगा। इसके पहले भी खजराना थाने में डोजियार भरवाया जा चुका है।
खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ पर दर्ज हुआ केस
भाऊ 11 फरवरी को शाम 7.45 बजे दर्जन भर गुर्गों के साथ मंदिर पहुंचा था। इसके बाद वह पत्नी के साथ गर्भगृह में गया और 19 फरवरी को हो रहे शिवाजी जयंती आयोजन का न्यौता अर्पित किया। मंदिर में गुंडों के साथ घूमता रहा और पुजारियों से भी मुलाकात की।
खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ को क्यों छोड़ा, कारण सुन चौंक जाएंगे
मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, बजट में 94 करोड़ 77 लाख की कटौती
गैंगस्टर भाऊ धीरे-धीरे राजनीति के लिए पत्नी नीलम को आगे कर रहा है। उन्हीं की संस्था, श्रीमंत योगी छत्रपति शिवाजी महाराज विचार मंच इंदौर, के तहत नेहरू स्टेडियम के पास 19 फरवरी शाम को सांस्कृतिक आयोजन है। इसके लिए पूरे मालवा से और खासकर महाराष्ट्र से कई बड़े गुंडे, गैंगस्टर इसमें आते रहे हैं। इस बार फिर से इसमें इन सभी को बुलाया गया है। कई बीजेपी नेताओं के पोस्टर, बैनर लगातर इस आयोजन को भव्य तरीके से किया जाता है। इस आयोजन का यह तीसरा साल है। माना जा रहा है कि इसी आयोजन के चलते वह थाने में पेश हुआ है। वहीं आयोजन की मंजूरी भी अभी उलझी हुई।
पुलिस ने घंटों बैठाया, दुबक रहा गैंगस्टर
gangster-satish-bhau
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर
नोटिस देकर छोड़ने की प्रक्रिया
इन तीनों पर ही बीएनएस की धारा 223(ए) के तहत केस दर्ज किया गया। नियमानुसार इस धारा में नोटिस देकर थाने से छोड़ा जाएगा। बताया जा रहा है एक बार फिर उससे डोजियार भरवाया जाएगा। इसके पहले भी खजराना थाने में डोजियार भरवाया जा चुका है।
खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ पर दर्ज हुआ केस
11 फरवरी को घुसा था भाऊ
खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ को क्यों छोड़ा, कारण सुन चौंक जाएंगे
मध्यप्रदेश के डेढ़ लाख किसान सम्मान निधि से बाहर, बजट में 94 करोड़ 77 लाख की कटौती
गुंडों को दिया है शिवाजी जयंती में आने का बुलावा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari