गैंगस्टर सतीश भाऊ पत्नी सहित भागा, शिवाजी जयंती के कार्यक्रम में गुंडे जुटाने में जुटा

Sanjay Gupta | Feb 18, 2026, 12:24 IST
Share
gangster satish bhau wife missing indore khajrana temple case
gangster satish bhau wife missing indore khajrana temple case

खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर सतीश भाऊ का प्रवेश एक बड़ा मुद्दा बन गया है। भाऊ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके बाद भाऊ और उसकी पत्नी नीलम पंवार घर से गायब हो गए हैं।

INDORE. खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसने वाला गैंगस्टर सतीश भाऊ भाग गया है। पत्नी नीलम पंवार भी साथ में गायब है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद इनके घर महालक्ष्मी नगर में दबिश दी, लेकिन वहां ताला लगा मिला। दोनों ने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं।

द सूत्र ने उठाया पूरा मुद्दा

मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश निषेध है। साथ ही आमजन की इंट्री नहीं है। सतीश भाऊ 11 फरवरी को शाम 7.45 बजे दर्जन भर गुर्गों के साथ मंदिर पहुंचा था। इसके बाद वह पत्नी के साथ गर्भगृह में गया था। 19 फरवरी को हो रहे शिवाजी जयंती आयोजन का न्योता अर्पित किया था। भाऊ मंदिर में गुंडों के साथ घूमता रहा। इसके आलावा भाऊ ने पुजारियों से भी मुलाकात की थी।

द सूत्र ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। इसके बाद जिम्मेदार मंदिर प्रबंधन पर कार्रवाई हुई थी। वहीं सतीश भाऊ को बख्श दिया गया।

इसके बाद द सूत्र ने गैंगस्टर के सारे आपराधिक रिकार्ड छापते हुए बताया था कि अधिकारी इन्हें देखते हुए भय में आ गए हैं। आखिर जिम्मेदारों की नींद टूटी और भाऊ और पत्नी पर केस दर्ज किया गया है।

Case registered against gangster Satish Bhau who went to the sanctum sanctorum of Khajrana temple
Case registered against gangster Satish Bhau who went to the sanctum sanctorum of Khajrana temple

इन धाराओं में हुआ है केस

खजराना मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर भाऊ को गर्भगृह में प्रवेश दिलाने वाले आकाश रावत पर केस हुआ है। रावत के बयान पर खजराना पुलिस ने भाऊ और पत्नी नीलम को आरोपी बनाया है। इन तीनों पर ही बीएनएस की धारा 223 (ए) के तहत केस दर्ज किया गया है। खजराना पुलिस टीआई मनोज सेंधव के साथ ही पूरी टीम जांच में जुटी है।

बता दें कि बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 223(ए) तब लागू होती है जब कोई व्यक्ति जानबूझकर सरकारी आदेश का उल्लंघन करता है। इससे किसी अन्य व्यक्ति को चोट या असुविधा होती है। इसके तहत अधिकतम 6 माह का साधारण कारावास या ढाई हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।

गुंडों को दिया शिवाजी जयंती में आने का बुलावा

गैंगस्टर भाऊ धीरे-धीरे राजनीति के लिए पत्नी नीलम को आगे कर रहा है। श्रीमंत योगी छत्रपति शिवाजी महाराज विचार मंच इंदूर भाऊ की ही संस्था है। इस संस्था के तहत नेहरू स्टेडियम के पास 19 फरवरी शाम को सांस्कृतिक आयोजन है। इसके लिए पूरे मालवा से और खासकर महाराष्ट्र से कई बड़े गुंडे और गैंगस्टर इसमें आ रहे हैं।

इस बर फिर से इस आयोजन में इन सभी गैंगस्टर को बुलाया गया है। कई बीजेपी नेताओं के पोस्टर, बैनर लगाकर इस आयोजन को भव्य तरीके से किया जाता है। इस आयोजन का यह तीसरा साल है।

अब भाऊ और पत्नी पर केस होने और दोनों के गायब होने से आयोजन पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं आयोजन की मंजूरी भी अभी उलझी हुई है।

गैंगस्टर सतीश भाऊ से जुड़ी खबरें पढ़िए...

खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ पर दर्ज हुआ केस

खजराना मंदिर के गर्भगृह में जाने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ को क्यों छोड़ा, कारण सुन चौंक जाएंगे

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में घुसा गैंगस्टर सतीश भाऊ, दर्जन भर गुर्गों के साथ पहुंचा मंदिर

इंदौर न्यूज: इंदौर में मंत्री, नेताओं के साथ पोस्टर में दिखने वाले गैंगस्टर सतीश भाऊ की फिर खुली गुंडा फाइल

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • खजराना गणेश मंदिर
  • छत्रपति शिवाजी महाराज
  • खजराना पुलिस
  • गैंगस्टर सतीश भाऊ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा