इंदौर में खुलेआम बिक रहा गांजा, रहवासियों ने लगा दिए गांजा मिलने के पोस्टर, उधर विवाद में गुंडों ने हवाई फायर किए, सिपाही सस्पेंड

The Sootr | Sept 15, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में खुलेआम बिक रहा गांजा, रहवासियों ने लगा दिए गांजा मिलने के पोस्टर, उधर विवाद में गुंडों ने हवाई फायर किए, सिपाही सस्पेंड
इंदौर में खुलेआम बिक रहा गांजा, रहवासियों ने लगा दिए गांजा मिलने के पोस्टर, उधर विवाद में गुंडों ने हवाई फायर किए, सिपाही सस्पेंड

इंदौर के द्वारकापुरी में बार-बार गांजे की खरीदी के लिए पहुंचने वाले नशेड़ियों से परेशान होकर रहवासियों ने पोस्टर ही लगा दिए कि गांजा यहां नहीं पीछे मिलता है

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में नशाखोरी की बढ़ती शिकायतों के बाद अब रहवासी भी खुलकर इसके विरोध में आने लगे हैं। इंदौर के द्वारकापुरी में तो बार-बार गांजे की खरीदी के लिए पहुंचने वाले नशेड़ियों से परेशान होकर रहवासियों ने पोस्टर ही लगा दिए कि गांजा यहां नहीं पीछे मिलता है। बुधवार को कुछ लोग गांजा की खरीदी के लिए पहुंचे और रहवासियों से विवाद हुआ, इसके बाद रात को कुछ लोग बाइक पर सवार उसी क्षेत्र में पहुंचे और हवाई फायर किए। वहीं मामले में लापरवाही बरतने पर एडिशनल डीसीपी ने खुफिया विभाग के एक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।

इसलिए सिपाह को किया सस्पेंड

रहवासियों का आरोप था कि शिकायत के बाद भी सिपाही ने कार्रवाई नहीं की। वहीं सस्पेंड सिपाही राजाराम ने अधिकारियों को बताया कि बुधवार को थाने के रोस्टर के हिसाब से छुट्‌टी थी। रहवासियों में से दीपू काले ने गांजे के साथ एक युवक के पकड़ने की जानकारी दी। राजाराम ने उसे थाने ले जाने के लिए कह दिया। इसके बाद राजाराम अपने परिवार के साथ व्यस्त हो गया। वह इस मामले में थाने पर या संबंधित साथियों को जानकारी नहीं दे पाया। द्वारकापुरी में गांजा बेचने को लेकर पहले भी थाने पर शिकायत पहुंचती रही है। रहवासियों ने कई बार मोर्चा खोला, लेकिन गांजा माफियाओं पर स्थानीय नेताओं के दबाव के चलते पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। यहां लाल बाउंड्री और प्रजापत नगर इलाके के साथ अन्य इलाकों में भी गांजा तस्कर सक्रिय हैं।

हवाई फायर करने वालों के खिलाफ केस

एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के मुताबिक अहीर खेड़ी, दिग्विजय नगर में में हवाई फायर के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी में पिस्टल लेकर भागे रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अतुल काकाणी हत्याकांड के आरोपी ने चलाई गोली

सिरपुर में कुछ सालों पहले व्यापारी अतुल काकाणी की मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन लूटने के बाद चेतननाथ और शुभम नेपाली सहित अन्य लोगों ने हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद शुभम नेपाली को जमानत मिल गई थी। वह इसके बाद भी कई अपराधों में शामिल रहा। कुछ दिन पहले उसने इलाके में गांजा बेचना शुरू किया। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को शुभम का एक साथी कार से गांजा वाली महिला के यहां आया। यहां चौकीदार से उसकी कहासुनी हो गई। बाद में उसने बाइक से आकर विवाद किया। इसके बाद यहां गोली चला दी। रात में एडिशनल डीसीपी और एसीपी शुभम के एक साथी को रहवासियों के बीच लेकर पहुंचे। यहां आरोपी ने पैर पकड़कर माफी मांगी। शुभम नेपाली का गुंडे दीपक टुंडे से विवाद भी चल रहा है।

Tags:
  • Increasing complaints of drug abuse in Indore
  • ganja being sold openly in Indore
  • posters of ganja being found in Indore
  • drug addiction in Indore
  • इंदौर में नशाखोरी की बढ़ती शिकायतें
  • इंदौर में खुलेआम बिक रहा गांजा
  • इंदौर में गांजा मिलने के पोस्टर
  • इंदौर में नशाखोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा