गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक तो सिरफिरे आशिक ने फूंक डाली 7 गाड़ियां

Amresh Kushwaha | Sept 14, 2024, 14:16 IST
Share
ग्वालियर का सिरफिरा आशिक
ग्वालियर का सिरफिरा आशिक

ग्वालियर में एक सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड की स्कूटी में आग लगा दी। इससे पार्किंग में खड़ी सात गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। ऐसे में सीसीटीवी में आरोपी की करतूत कैद हो गई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार किया है। आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड की स्कूटी में आग लगा दी थी। घटना के पीछे की वजह यह है कि गर्लफ्रेंड ने उसको सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने बदले की आग में आकर स्कूटी में आग लगा दी, जिससे पार्किंग में खड़ी सात अन्य गाड़ियां भी जल गईं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानें क्या है पूरा मामला...

दरअसल, घटना जीवाजी विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राजकमल अपार्टमेंट में हुई थी। जहां एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को सबक सिखाने के लिए पार्किंग में खड़ी उसकी गाड़ी में आग लगा दी। वहीं आरोपी संजय किरार को अपनी हरकत का अंदाजा नहीं था कि इससे इतना बड़ा नुकसान हो जाएगा।

गर्लफ्रेंड को सबक सिखाना चाहता था प्रेमी

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपनी प्रेमिका की स्कूटी में आग लगाई थी। उसने कहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाना चाहता था क्योंकि उसने उसको सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था और उससे बात नहीं कर रही थी। आरोपी ने बताया कि उसने गर्लफ्रेंड की गाड़ी को जलाने की योजना बनाई थी ताकि उसकी अकड़ निकाली जा सके, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि अन्य गाड़ियां भी जल गईं।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

अब इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर कार से बार निकलता है और पार्किंग में खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior
  • ग्वालियर
  • सिरफिरे आशिक
  • ग्वालियर में सिरफिरे आशिक की करतूत
  • crazy lover
  • act of crazy lover
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा