एमपी में टूटेगा निवेश का रिकॉर्ड! जनवरी 2027 में होगी दूसरी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट
Aman Vaishnav | Jun 17, 2026, 09:46 IST
मध्य प्रदेश में दूसरी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट
भोपाल में जनवरी 2027 में दूसरी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट होने जा रही है। उद्योग विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी को न्योता भेजने की भी तैयारी है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- जनवरी 2027 में मोहन सरकार की दूसरी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा।
- इस निवेश महाकुंभ के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाने की तैयारी है।
- आयोजन के लिए लाल परेड ग्राउंड समेत कई जगहों का मुआयना किया गया है।
- इस बार समिट मेंसेमीकंडक्टर जैसे नए क्षेत्रों पर खास फोकस रहेगा।
- भोपाल के सतगढ़ी में 172 एकड़ में नया औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किया जा रहा है।
मोहन सरकार का बड़ा दांव
पिछली जीआईएस 2025 की कमियों से सबक लेकर इस बार आयोजन को और बेहतर बनाने की कोशिश होगी। पिछली बार तकनीकी खराबी और साउंड की दिक्कतें पहले सामने आई थीं। इन पर अब खासतौर से ध्यान दिया जा रहा है।
darana-sa-bnaii-jaaaiiesa-ka-lga-ka-tasavara_dbd694aef39efb8fed98e1cbbf0ac727-567208.jpeg?w=414&dpr=1
कहां होगा आयोजन
आखिरी फैसला इस बात पर होगा कि कितने उद्योगपति और निवेशक आएंगे। जितनी बड़ी संख्या, उतना बड़ा मैदान चाहिए।
इस बार क्या होगा अलग
सेमीकंडक्टर जैसे नए और उभरते क्षेत्रों पर भी खास ध्यान होगा। अभी तक इस सेक्टर में एमपी में निवेश नहीं के बराबर है। इस बार सरकार यहां के इको-सिस्टम को तलाशने की कोशिश करेगी।
सीआईआई (CII – Confederation of Indian Industry) के अलावा दूसरे औद्योगिक चेंबर्स को भी बुलाया जाएगा। उनके साथ अलग से चर्चा रखी जाएगी।
paema-samavara-ka-karaga-jaaaiiesa-ka-shabharabha_418f98c8d1c1a99630827e6d0bcbe48c-982371.jpeg?w=414&dpr=1
पिछली बार क्या हुआ था
सबसे बड़ा प्रस्ताव अडाणी समूह का था। उन्होंने एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए निवेश का ऐलान किया था।
उद्योग विभाग को पूरी उम्मीद है कि इस बार का आंकड़ा और ऊंचा होगा।
image_1200x675_67baa4859208c-190230
नई औद्योगिक जमीन भी तैयार
यहां टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग और रेडीमेड गारमेंट्स की इकाइयों को प्राथमिकता मिलेगी। यह क्षेत्र उन निवेशकों के लिए तैयार किया जा रहा है जो जमीन की तलाश में हैं।
मोदी का न्योता, बड़ा संकेत
जीआईएस 2025 में भी मोदी ने शिरकत की थी। उनकी मौजूदगी से निवेशकों का भरोसा बढ़ता है।
FAQ
- मध्यप्रदेश की दूसरी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट कब और कहां होगी?
मोहन सरकार की दूसरी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आयोजन जनवरी 2027 में भोपाल में किया जाएगा। इसके आयोजन के लिए लाल परेड ग्राउंड, नीलबड़-रातीबड़ इलाका और राष्ट्रीय मानव संग्रहालय की पुरानी जमीन के विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। - जीआईएस 2027 में कौन से नए क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा?
इस बार की समिट में नए और उभरते क्षेत्रों पर खास फोकस रहेगा, जहां अभी तक राज्य में निवेश न के बराबर है। इसके अलावा लैटिन अमेरिका और फ्रांस जैसे देशों के साथ अलग से चर्चा होगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP में जनसंपर्क विभाग के 10 अफसरों का तबादला, देखें सूची
हर साल तबादला आदेश, फिर भी पसंदीदा पंचायत में काबिज सचिव
एमपी न्यूज : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, तबादलों की डेडलाइन बढ़ी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari