भोपाल में 24 फरवरी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, PM मोदी के कारण जल्दी होगी शुरुआत

Siddhi Tamrakar | Feb 01, 2025, 13:42 IST
Share
Global Investors Summit Bhopal
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव

प्रधानमंत्री मोदी के वजह से भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का शुभारंभ समय से पहले होगा, जिससे आयोजन में कई अहम बदलाव देखने को मिलेंगे।

मध्यप्रदेश के भोपाल में 24-25 फरवरी को होने वालीग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS)का शुभारंभ तय समय से पहले होगा। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण किया जा रहा है। दरअसल पीएम 24 फरवरी की सुबह जल्दी भोपाल पहुंचेंगे और समिट का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे दोपहर तक दिल्ली लौट जाएंगे। इस दौरान वेराजभवन में ठहरकर कुछ खास लोगों से वन-टू-वन चर्चा भी कर सकते हैं।मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरे उत्साह और सम्मान के साथ उनका प्रदेश में स्वागत करेंगे।

खबर यह भी-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में परोसी जाएंगी MP की स्पेशल डिश

समिट में उद्यमियों का विशेष पंजीयन

भोपाल और आसपास की इंडस्ट्री से जुड़े उद्यमियों (entrepreneurs) को अलग-अलग पंजीयन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी उद्यमियों कोसुबह 7:30 बजे से पहले इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंचनेको कहा गया है, क्योंकि इसके बाद एंट्री बंद कर दी जाएगी।

खबर यह भी- फरवरी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, जर्मनी, इंग्लैंड व जापान पार्टनर

2300+ उद्यमी होंगे शामिल

समिट में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी शामिल होंगे:

  • गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया: 1 हजार 200 उद्यमी (entrepreneur)
  • मंडीदीप: 1 हजार 100 उद्यमी (entrepreneur)
  • बगरोदा: 300 उद्यमी (entrepreneur)
खबर यह भी-भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

वन-टू-वन चर्चा के लिए खास पंडाल

समिट में शामिल होने वाले उद्यमियों और निवेशकों के लिएमानव संग्रहालय में करीब 7 जगहों पर 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्थाकी गई है। मुख्य सभागार की क्षमता 3 हजार लोगों की है, जबकि दूसरे लोगों के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए गए हैं।वन-टू-वन चर्चा के लिए खास पंडाल भी तैयार किए जा रहे हैं।

खबर यह भी-प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए तैयार इंदौर, देखिए सुंदर तस्वीरें

200 बैटरी चलित वाहन होंगे तैनात

उद्यमियों की सुविधा के लिए200 बैटरी से चलने वाली गाड़ियों का इंतजामकिया गया है। इनका इस्तेमाल समिट की जगह तक लाने-ले जाने और घूमने के लिए किया जाएगा।

इंडस्ट्री विजिट का आयोजन

बाहर से समिट में शामिल होने आए उद्यमियों कोभोपाल का इंडस्ट्रियल एरिया विजिटकराया जाएगा। इसके लिएमंडीदीप, गोविंदपुरा और बगरोदा की इंडस्ट्री एसोसिएशनों को अपने एरिया की प्रमुख इंडस्ट्रीज का प्रेजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • नरेंद्र मोदी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • entrepreneurs
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • गोविंदपुरा
  • बगरोदा
  • मंडीदीप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा