सरकारी पद का नशा : बिजली विभाग GM ने शराब के नशे में होटल में किया बवाल, कटवा दी बिजली
Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 06, 2025, 10:47 IST
The sootr
भोपाल-सागर बायपास स्थित एक रेस्टोरेंट में बिजली कंपनी के जीएम बीयर पीकर पहुंचे और शराब के नशे में खूब हंगामा किया। वे सरकारी गाड़ी में बियर पीते हुए होटल पहुंचे थे और जाते ही स्टॉफ से बहस करने लगे और खाना न देने की बात पर बिजली कटवा दी।
MP News : विदिशा मेंभोपाल-सागर बायपास स्थित एक रेस्टोरेंट में बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रेस्टोरेंट में स्टाफ से अभद्रता की और फिर कुछ ही देर बाद वहां की बिजली गुल हो गई। जीएम वहां सरकारी गाड़ी में बीयर पीते हुए पहुंचे थे और जाते ही रेस्टोरेंट में नशे की हालत में हंगामा करने लगे। उन्होंने स्टॉफ से बहस की और खाना न देने की बात पर बिजली कटवा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों और रेस्टोरेंट प्रबंधन के मुताबिक, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जीएम (महाप्रबंधक) अंकुर सेठ 3 जून कीरात करीब 12 बजे रेस्टोरेंट में पहुंचे। वे खुद वाहन चला रहे थे और उनके हाथ में बीयर की कैन थी। उन्होंने सीधे किचन स्टाफ से ऑर्डर देने की मांग की, जबकि इस समय तक किचन बंद हो चुका था।
जब स्टाफ ने विनम्रता से देर रात ऑर्डर देने में असमर्थता जताई, तो अधिकारी नाराज हो गए। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों को धमकी भरे लहजे में कहा कि वे जब तक चाहें, होटल में बैठेंगे, और होटल मालिकों को च्सीखज् देने की बात भी कही।
खबर यह भी : GWALIOR : आपका बिल जमा नही है ,बस बिजली कटने ही वाली है जल्द ऑनलाइन पेमेंट करें ,ऐसा कॉल आये तो क्यों हो जाएं सावधान
कुछ ही मिनटों के भीतर रेस्टोरेंट की बिजली अचानक बंद हो गई। संचालकों का आरोप है कि यह कोई सामान्य फॉल्ट नहीं, बल्कि एक च्च्बदले की कार्रवाई थी। आधे घंटे के भीतर बिजली दोबारा बहाल की गई, लेकिन इस दौरान ग्राहकों और स्टाफ को भारी असुविधा हुई।
खबर यह भी : 150 यूनिट से अधिक बिजली खपत पर सब्सिडी खत्म, एक यूनिट बढ़ते ही बिल में बढ़ेंगे 1000 रुपए, जानें गणित
रेस्टोरेंट के मालिकों—विनीत दांगी और संतोष रघुवंशी—ने इस पूरी घटना की शिकायत जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर की है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी घटना के वीडियो फुटेज उनके पास सुरक्षित हैं, जिनमें अधिकारी की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं।
खबर यह भी : मध्य प्रदेश में आसमान से आफत! गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
बिजली कंपनी के संशोधित रिजल्ट पर द सूत्र के खुलासे के बाद और भी आपत्तियां आई सामने
बावजूद इसके कि शिकायत कलेक्टर को सौंपी गई है, अब तक कोई आधिकारिक जांच शुरू नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कोई वरिष्ठ अधिकारी, जो सरकारी गाड़ी चला रहा हो, शराब सेवन कर सकता है? और क्या उसकी व्यक्तिगत नाराजगी के चलते किसी संस्थान की बिजली काटी जा सकती है?
सीसीटीवी फुटेज आए सामने | सीसीटीवी फुटेज वायरल
सरकारी गाड़ी में पहुंचे अधिकारी, हाथ में बीयर की कैन
स्टाफ को दी धमकी- मालिक को समझाओ, वरना हम समझा देंगे
खबर यह भी : GWALIOR : आपका बिल जमा नही है ,बस बिजली कटने ही वाली है जल्द ऑनलाइन पेमेंट करें ,ऐसा कॉल आये तो क्यों हो जाएं सावधान
बिजली कटने की घटना से गहराया शक
खबर यह भी : 150 यूनिट से अधिक बिजली खपत पर सब्सिडी खत्म, एक यूनिट बढ़ते ही बिल में बढ़ेंगे 1000 रुपए, जानें गणित
सीसीटीवी फुटेज बना सबूत
खबर यह भी : मध्य प्रदेश में आसमान से आफत! गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानें मौसम का हाल
फुटेज क्यों है महत्वपूर्ण?
- यह घटना के हर पहलू को स्पष्ट करता है
- न्यायिक कार्रवाई में मददगार साबित हो सकता है
- सरकारी पदधारियों की जवाबदेही तय करने का आधार बन सकता है
तकनीकी खराबी थी, जानबूझकर कुछ नहीं किया
प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
सीसीटीवी फुटेज आए सामने | सीसीटीवी फुटेज वायरल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari