इंदौर एयरपोर्ट पर तीन माह में 1.72 करोड़ का सोना जब्त, फिर एक यात्री से मिला दो कैप्सूल में 34 लाख का सोना, आईफोन भी ला रहे यात्री

Jitendra Shrivastava | Jan 07, 2024, 24:00 IST
Share
इंदौर एयरपोर्ट पर तीन माह में 1.72 करोड़ का सोना जब्त, फिर एक यात्री से मिला दो कैप्सूल में 34 लाख का सोना, आईफोन भी ला रहे यात्री
इंदौर एयरपोर्ट पर तीन माह में 1.72 करोड़ का सोना जब्त, फिर एक यात्री से मिला दो कैप्सूल में 34 लाख का सोना, आईफोन भी ला रहे यात्री

एयर इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार की जा रही कार्रवाई में एक बार फिर स्मगलिंग करके लाया सोना पकड़ा है।

संजय गुप्ता, INDORE. सीमा शुल्क आयुक्तालय एआईयू (एयर इंटेलिजेंस यूनिट) द्वारा इंदौर एयरपोर्ट पर लगातार की जा रही कार्रवाई में एक बार फिर स्मगलिंग करके लाया गया सोना पकड़ा गया। इस बार सोने की कीमत 34 लाख रुपए है। बीते तीन माह में इंदौर एयरपोर्ट पर यूनिट ने 1.70 करोड़ का सोना पकड़ा है। यात्री अपने साथ बिना टैक्स चुकाए आईफोन, विदेशी सिगरेट तक ला रहे हैं, जो पकड़ी गई है। पिछले तीन महीनों में, इंदौर सीमा शुल्क ने डीएबीएच हवाई अड्डे, इंदौर पर 8 संदिग्धों को रोककर तीन किलो सोना पकड़ा है।

इंदौर में यूनिट ने दो कैप्सूल में पकडा गोल्ड पेस्ट

विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, इंदौर सीमा शुल्क आयुक्तालय की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) शाखा ने दिनांक 6 जनवरी की उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 256 से शारजाह से इंदौर आने वाले एक पुरुष यात्रियों की पहचान की और उन्हें रोका। यह यात्री भोपाल का निवासी था और दुबई से इंदौर की यात्रा कर रहा था और पूछताछ करने पर वह अपनी यात्रा का कोई उचित कारण नहीं बता सका। संदिग्ध यात्री की व्यक्तिगत तलाशी लेने पर, वह अपने मलाशय में दो कैप्सूल के रूप में गोल्ड पेस्ट छुपाकर ले जाता हुआ पाया गया। इसमें विदेशी मूल के सोने की कुल बरामदगी 625 ग्राम है जिसका बाजार मूल्य लगभग 34 लाख रुपए है।

सोने को जब्त कर लिया गया

किसी भी रूप में सोने की तस्करी सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत प्रतिबंधित है, इसलिए सोने की उक्त मात्रा विभाग द्वारा जब्त कर ली जाती है। पिछले कुछ महीनों से, सीमा शुल्क इंदौर नियमित रूप से संदिग्ध यात्रियों से विदेशी मूल के सोने को पकड़ रहा है और जब्त कर रहा है और डीएबीएच हवाई अड्डे, इंदौर में सोने की तस्करी सिंडिकेट के तौर-तरीकों को उजागर कर रहा है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Smuggling at Indore airport
  • gold worth Rs 1.72 crore seized from Indore airport
  • gold worth Rs 34 lakh seized from a passenger
  • passengers bringing iPhone by smuggling
  • इंदौर एयरपोर्ट पर स्मगलिंग
  • इंदौर एयरपोर्ट से 1.72 करोड़ का सोना जब्त
  • यात्री से पकड़ा 34 लाख का सोना
  • स्मगलिंग कर आईफोन ला रहे यात्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा