इंदौर-दुबई फ्लाइट से 92 लाख का सोना स्मगलिंग होकर आया, तीन यात्रियों से 1.7 किलो गोल्ड जब्त

Vikram Jain | Dec 30, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर-दुबई फ्लाइट से 92 लाख का सोना स्मगलिंग होकर आया, तीन यात्रियों से 1.7 किलो गोल्ड जब्त
इंदौर-दुबई फ्लाइट से 92 लाख का सोना स्मगलिंग होकर आया, तीन यात्रियों से 1.7 किलो गोल्ड जब्त

इंदौर-दुबई की फ्लाइट के तीन यात्रियों से 92 लाख रुपए की कीमत का 1.70 किलो सोना पकड़ा गया है।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर सीमा शुल्क आयुक्तालय एआईयू (एयर इंटेलिजेंस यूनिट) डीएबीएच इंदौर के ऑपरेशन में इंदौर-दुबई की फ्लाइट के तीन यात्रियों से 92 लाख रुपए की कीमत का 1.70 किलो सोना पकड़ा गया है। निगरानी और प्रोफाइलिंग के साथ संयुक्त विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर 28 दिसंबर को उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 258 से दुबई से इंदौर आने वाले तीन अलग-अलग पुरुष यात्रियों से यह जब्ती की गई।

दिल्ली और राजस्थान के थे यात्री

ये यात्री दिल्ली, जोधपुर और नागौर, राजस्थान के निवासी थे और उनके पास न तो कोई औपचारिक रोजगार था और न ही कोई नियमित आय थी। उन्हें विदेशी मूल के सोने के वाहक के रूप में काम करने के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं के तस्करी सिंडिकेट द्वारा लालच दिया गया था।

कैप्सूल में लेकर आए थे सोना

इन संदिग्ध यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी लेने पर, एक यात्री के पास सोने का कंगन और चांदी के रंग की सोने की अंगूठी के साथ शरीर पर कैप्सूल के रूप में सोने का पेस्ट छिपा हुआ पाया गया। एक अन्य यात्री के पास रोडियम लेपित सोने का कड़ा (कंगन) और सोने की चेन थी। वहीं तीसरा यात्री रोडियम लेपित सोने के कंगन (कड़ा) और सोने की बेल्ट बकल के साथ सोने की चेन ले जा रहा था।

लगातार फ्लाइट से सोना ला रहे यात्री

किसी भी रूप में सोना आयात करना सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत प्रतिबंधित है, विभाग द्वारा सोने की उक्त मात्रा जब्त कर ली गई है। पिछले कुछ महीनों से, सीमा शुल्क इंदौर नियमित रूप से संदिग्ध यात्रियों से विदेशी मूल के सोने को पकड़ रहा है और जब्त कर रहा है और डीएबीएच हवाई अड्डे, इंदौर में सोने की तस्करी सिंडिकेट के तौर-तरीकों को उजागर कर रहा है। आगे की जांच चल रही है।

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • Indore Customs Commissionerate
  • gold seized at Indore Airport
  • action against gold smugglers in Indore
  • gold smuggling
  • इंदौर सीमा शुल्क आयुक्तालय
  • इंदौर एयरपोर्ट पर सोना पकड़ाया
  • इंदौर में गोल्ड तस्करों पर कार्रवाई
  • सोने की तस्करी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा