अब 400 साल पुराना जगदीशपुर गोंड महल बनेगा हेरिटेज होटल, यहां रुक सकेंगे पर्यटक
Anjali Dwivedi | May 07, 2026, 18:26 IST
gond mahal jagdishpur
भोपाल के जगदीशपुर में स्थित 400 साल पुराने गोंड महल को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित किया जाएगा। एमपी पर्यटन निगम ने निजी साझेदारों के साथ विकास की तैयारी शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश अपनी समृद्ध विरासत (Heritage) और गौरवशाली इतिहास के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। अब इसी ऐतिहासिक कड़ी को आधुनिक पर्यटन से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
भोपाल के पास स्थित ऐतिहासिक गोंड महल अब जल्द ही एक आलीशान हेरिटेज होटल के रूप में नजर आएगा। करीब 400 साल पुरानी यह इमारत न केवल अपनी चमक वापस पाएगी, बल्कि देश-दुनिया के सैलानियों के लिए ठहरने का एक शानदा र जरिया भी बनेगी।
मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम इस अनमोल धरोहर को सहेजने और इसके विकास की योजना पर तेजी से काम कर रहा है। निगम फिलहाल एक ऐसे निजी साझेदार की तलाश में है, जो महल की ऐतिहासिक पहचान को बिना नुकसान पहुंचाए इसे विश्वस्तरीय होटल के रूप में संचालित कर सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गोंड महल के सुंदरीकरण (Beautification) के साथ-साथ इसे पर्यटन के वैश्विक नक्शे पर लाना है।
![गोंडवाना का मोती महल : ढाई दिन में बना किला, देश-विदेश से देखने आते हैं सैलानी - Moti Mahal Of Gondwana: Fort Built In Two And A Half Days - Gaon-junction]()
भोपाल से महज 15 किलोमीटर दूर बैरसिया रोड पर स्थित जगदीशपुर (पूर्व नाम इस्लाम नगर) का यह महल वास्तुकला प्रेमियों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। लाल बलुआ पत्थरों से बनी यह तीन मंजिला इमारत गोंड और राजपूत स्थापत्य शैली का एक अद्भुत संगम है।
महल के भीतर आज भी प्राचीन हम्माम (भाप स्नान), नक्काशीदार लकड़ी के खंभे, विशाल आंगन और फूलों की आकृतियों वाली जालीदार खिड़कियां मौजूद हैं, जो उस दौर की भव्यता की कहानी सुनाती हैं।
![जगदीशपुर का चार सौ साल पुराना ऐतिहासिक गोंड महल अब पर्यटकों के लिए बनेगा लग्जरी ठिकाना]()
जगदीशपुर का नाता 15वीं शताब्दी से रहा है। यहां 1715 तक गोंड राजाओं का शासन था, जिसके बाद भोपाल रियासत के संस्थापक दोस्त मोहम्मद खान ने इस पर अधिकार कर इसका नाम बदलकर इस्लाम नगर कर दिया था।
सालों बाद, 2023 में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक गौरव को सम्मान देते हुए इसका नाम वापस जगदीशपुर (इस्लाम नगर का नाम हुआ जगदीशपुर) कर दिया। अब इसी गौरवशाली अतीत को हेरिटेज होटल के रूप में नया जीवन दिया जा रहा है।
गोंड महल, भोपाल संभाग की ऐसी दूसरी ऐतिहासिक इमारत बनने जा रही है जिसे होटल का रूप दिया जा रहा है। इससे पहले सदर मंजिल को होटल में बदला जा चुका है, जबकि मिंटो हॉल को कन्वेंशन सेंटर और मोती महल को म्यूजियम के रूप में विकसित किया गया है।
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से स्थानीय रोजगा के अवसर बढ़ेंगे और भोपाल के आसपास ग्रामीण पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में कांग्रेस का आंदोलन, कई कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस पर लगे मारपीट के आरोप
एमपी में आगरा-मुंबई NH पर कांग्रेस का चक्काजाम, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक
तीन हिस्सों में बटेगी एमपी की आरजीवीपी और जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी
लाड़ली बहनों को मिलेगा रोजगार, एमपी सरकार का नया मॉडल तैयार, हाउसिंग बोर्ड को मिली जिम्मेदारी
भोपाल के पास स्थित ऐतिहासिक गोंड महल अब जल्द ही एक आलीशान हेरिटेज होटल के रूप में नजर आएगा। करीब 400 साल पुरानी यह इमारत न केवल अपनी चमक वापस पाएगी, बल्कि देश-दुनिया के सैलानियों के लिए ठहरने का एक शानदा र जरिया भी बनेगी।
विरासत को सहेजने का बड़ा कदम
गोंडवाना का मोती महल : ढाई दिन में बना किला, देश-विदेश से देखने आते हैं सैलानी - Moti Mahal Of Gondwana: Fort Built In Two And A Half Days - Gaon-junction
गोंड और राजपूत कला का बेजोड़ नमूना
महल के भीतर आज भी प्राचीन हम्माम (भाप स्नान), नक्काशीदार लकड़ी के खंभे, विशाल आंगन और फूलों की आकृतियों वाली जालीदार खिड़कियां मौजूद हैं, जो उस दौर की भव्यता की कहानी सुनाती हैं।
जगदीशपुर का चार सौ साल पुराना ऐतिहासिक गोंड महल अब पर्यटकों के लिए बनेगा लग्जरी ठिकाना
1715 से लेकर आज तक का ऐतिहासिक सफर
सालों बाद, 2023 में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक गौरव को सम्मान देते हुए इसका नाम वापस जगदीशपुर (इस्लाम नगर का नाम हुआ जगदीशपुर) कर दिया। अब इसी गौरवशाली अतीत को हेरिटेज होटल के रूप में नया जीवन दिया जा रहा है।
भोपाल संभाग की दूसरी बड़ी हेरिटेज परियोजना
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से स्थानीय रोजगा के अवसर बढ़ेंगे और भोपाल के आसपास ग्रामीण पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में कांग्रेस का आंदोलन, कई कार्यकर्ता हिरासत में, पुलिस पर लगे मारपीट के आरोप
एमपी में आगरा-मुंबई NH पर कांग्रेस का चक्काजाम, पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक
तीन हिस्सों में बटेगी एमपी की आरजीवीपी और जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी
लाड़ली बहनों को मिलेगा रोजगार, एमपी सरकार का नया मॉडल तैयार, हाउसिंग बोर्ड को मिली जिम्मेदारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari