भोपालियों के लिए आ रही अच्छी खबर, मिलने वाला क्लीनेस्ट स्टेट कैपिटल का अवार्ड, जानें यह सब कैसे हुआ

BP Shrivastava | Jan 11, 2024, 24:00 IST
Share
भोपालियों के लिए आ रही अच्छी खबर, मिलने वाला क्लीनेस्ट स्टेट कैपिटल का अवार्ड, जानें यह सब कैसे हुआ
भोपालियों के लिए आ रही अच्छी खबर, मिलने वाला क्लीनेस्ट स्टेट कैपिटल का अवार्ड, जानें यह सब कैसे हुआ

भोपालवासियों के लिए सुबह 11 बजे अच्छी खबर आने वाली है। स्वच्छता को लेकर किए गए कामों की दम पर भोपाल देश की सबसे साफ राजधानी घोषित हो सकती है। यानी हम क्लीनेस्ट स्टेट कैपिटल के सबसे बड़े दावेदार हैं।

BHOPAL. भोपालवासियों के लिए सुबह 11 बजे अच्छी खबर आने वाली है। स्वच्छता को लेकर किए गए कामों की दम पर भोपाल देश की सबसे साफ राजधानी घोषित हो सकती है। यानी हम क्लीनेस्ट स्टेट कैपिटल के सबसे बड़े दावेदार हैं। इसके अलावा भोपाल देश के सबसे साफ टॉप- 5 शहरों में भी सुमार हो सकता है। इससे पहले भोपाल साल 2017 और 2018 में लगातार देश के सबसे साफ शहरों में दूसरी रैंक हासिल कर चुका है। इसके पीछे स्वच्छता से जुड़े अफसरों का मानना है कि भोपाल में गीले, सूखे, मेडिकल समेत 5 तरह के कचरे की प्रोसेसिंग में बेहतर काम हुआ है। इसलिए रैंकिंग में सुधार होने की उम्मीद है।

भोपाल की पिछली रैंकिंग छठवीं

भोपाल की साफ शहरों में पिछली रैंकिंग छठवीं थी। इस बार राजधानी ने टॉप-5 में जगह बनाई है। रैंकिंग की घोषणा गुरुवार सुबह 11 बजे से नई दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में होगी। अवॉर्ड लेने के लिए महापौर मालती राय, निगम कमिश्नर नोबल फ्रैंक ए. समेत स्वच्छता टीम शामिल होगी। एक दिन पहले ही टीम नई दिल्ली पहुंच गई।

गीले-सूखे कचरे को लेकर निगम ने उठाए कारगार कदम

राजधानी में हर रोज औसत 800 टन कचरा निकलता है। इसमें 300 टन गीला और 500 टन सूखा कचरा रहता है। वहीं, मेडिकल वेस्ट भी निकलता है। गीले और सूखे कचरे को लेकर निगम ने काफी कारगार कदम आगे बढ़ाए। यही कारण है कि रैंकिंग में सुधार हो रहा है।

गार्बेज फ्री सिटी में फाइव स्टार रेटिंग

सफाई को लेकर भोपाल में लगातार दमदार काम हो रहा है। भोपाल को गार्बेज फ्री सिटी में 5 स्टार रेटिंग मिली थी। इस बार टॉप-5 और 7 स्टार रेटिंग मिल सकती है। इसके पीछे निगम के कई ऐसे काम, जो इस कैटेगिरी में शामिल हैं। इनमें सीएंडडी प्लांट, बायो सीएनजी और कचरे के बेहतर ढंग से निपटान किया जाना प्रमुख है। तत्कालीन निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने सीएंडडी प्लांट, बायो सीएनजी और चारकोल प्लांट को लेकर एजेंसियों से एग्रीमेंट किया था। इसके चलते अब इनका काम अंतिम दौर में है।

MP को स्वच्छता सर्वेक्षण में 6 नेशनल अवॉर्ड मिलेंगे

स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 में मध्यप्रदेश को 6 नेशनल अवॉर्ड मिलेंगे। पिछली बार सफाई में सिक्सर लगाने वाला इंदौर फिर नेशनल अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल हैं। भोपाल को बेस्ट कैपिटल सिटी या बेस्ट सस्टेनेबल कैपिटल अवार्ड भी मिल सकता है। वहीं, रैंकिंग भी सुधरने की उम्मीद है। पिछली बार छठीं रैंकिंग आई थी। अमरकंटक, महू और बुधनी भी नेशनल अवॉर्ड की कैटेगिरी में शामिल किए गए हैं। हालांकि, रैंकिंग और अवॉर्ड के बारे में 11 जनवरी को ही पता चल सकेगा। इस दिन दिल्ली में कार्यक्रम होगा। इंदौर स्वच्छता में लगातार 6 बार नंबर-1 रहा है। इस बार सातवें पॉजिशन पर आने की उम्मीद है। सभी छह अवॉर्ड राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पुरस्कार देंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार के जोनल लेवल पर बुधनी का चयन किया गया है।

Tags:
  • Cleanliness ranking will be announced today
  • good news for Bhopalites
  • Bhopal is the cleanest state capital
  • ranking of clean cities
  • आज घोषित होगी स्वच्छता रैंकिंग
  • भोपाललियों के लिए अच्छी खबर
  • भोपाल क्लीनेस्ट स्टेट कैपिटल
  • स्वच्छ शहरों की रैंकिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा