बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव की संपत्ति 5 साल में 2.17 करोड़ रुपए बढ़ी, वहीं शैलेन्द्र जैन की संपत्ति में 2.40 करोड़ का इजाफा

Jitendra Shrivastava | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव की संपत्ति 5 साल में 2.17 करोड़ रुपए बढ़ी, वहीं शैलेन्द्र जैन की संपत्ति में 2.40 करोड़ का इजाफा
बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव की संपत्ति 5 साल में 2.17 करोड़ रुपए बढ़ी, वहीं शैलेन्द्र जैन की संपत्ति में 2.40 करोड़ का इजाफा

रहली से बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री गोपाल भार्गव की संपत्ति बीते 5 साल में 2 करोड़ 17 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।

निलेश कुमार, SAGAR. रहली से बीजेपी प्रत्याशी और मंत्री गोपाल भार्गव की संपत्ति बीते 5 साल में 2 करोड़ 17 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। इस दौरान उन पर 19 लाख रुपए का कर्ज भी चढ़ गया है। मंत्री भार्गव की संपत्ति बढ़ी है, जबकि उनकी पत्नी रेखा भार्गव की संपत्ति घट गई है उनकी अचल संपत्ति 20 लाख 43 हजार घट गई है। भार्गव की चल संपत्ति में 12 लाख 39 हजार रुपए का इजाफा हुआ। इस हिसाब से उनकी ओवरऑल संपत्ति 8 लाख 4 हजार रुपए घट गई। हालांकि, उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है।

35 तोला सोना और 4 किलो चांदी है भार्गव के पास

मंत्री भार्गव के पास नगदी के रूप में सवा लाख रुपए हैं, जबकि पत्नी के पास 90 हजार रुपए हैं। मंत्री भार्गव के पास 6 लाख रुपए कीमत का 5 तोला सोना तो उनकी पत्नी के पास 21 लख रुपए कीमत का 35 तोला सोना और 2 लाख 40 हजार रुपए कीमत की 4 किलो चांदी है। बता दे मंत्री ने रैली विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है।

38 सालों की उपलब्धियां को जनता के सामने रखा

आम सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे आमसभा को भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक और मंत्री गोपाल भार्गव ने संबोधित किया। मंत्री भार्गव ने अपने 38 सालों के कार्यकाल में किए विकास कार्यों और उपलब्धियां को जनता के सामने रखा और मंत्री भार्गव ने प्रचंड बहुमतों से विजयी बनाने का आशीर्वाद भी जनता से लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनता जनार्दन मौजूद रही मंत्री भार्गव कांग्रेस पर बरसे साथ ही उत्तरोत्तर विकास करने का वादा भी किया।

खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की संपत्ति 21 करोड़ रुपए तक बढ़ी

खुरई विधायक और प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और बीजेपी से प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह की 5 साल में संपत्ति करोड़ों में बड़ी है यह जानकारी पहले दिन नामांकन पत्र में भरे गए आंकड़ों से सामने आई है। इसके अनुसार मंत्री भूपेंद्र सिंह की चल अचल संपत्ति पीछे 5 सालों में 21 करोड रुपए तक बढ़ गई है। हालांकि, उनका लोन 5 साल में 67 लाख रुपए घटकर 1.65 करोड़ से अब 98.18 लाख हो गया है। भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरोज सिंह की चल संपत्ति 64 लख रुपए कम हुई है, जबकि अचल संपत्ति में 19.59 करोड रुपए का इजाफा हुआ है। हालांकि, उनका लोन भी बड़ा है 18.21 करोड़ से बढ़कर उनका लोन अब 21. 29 करोड़ रुपए हो गया है। मंत्री भूपेंद्र सिंह के पास नगदी के रूप में ₹50 हजार हाथ में है, जबकि पत्नी के पास 35 हजार रुपए और बेटे अभिराज के पास मात्र 3 हजार रुपए ही नगदी के रूप में है।

सागर विधायक शैलेन्द्र जैन की संपत्ति 2.40 करोड़ बढ़ी

सागर विधायक और बीजेपी से सागर के प्रत्याशी शैलेंद्र ने अपना नामांकन पत्र पहले दिन जमा किया नामांकन पत्र से संपत्ति का ब्यौरा भी सामने आया है। इसके अनुसार शैलेंद्र जैन की चल-अंचल संपत्ति 5 साल में 2.40 करोड़ का इजाफा हुआ है। हालांकि, उनके ऊपर लोन का कर्ज भी 29 लख रुपए बढ़कर अब 1.79 करोड़ रुपए का हो गया है। शैलेंद्र जैन की पत्नी की चल संपत्ति 41 लाख रुपए कम हुई है, जबकि अचल संपत्ति जो कुछ भी नहीं थी अब 1.50 करोड़ रुपए की हो गई है। शैलेंद्र पर पहले जहां कर्ज नहीं था अब 77 लाख का लोन है, इनके पास नगदी के रूप में 2 लाख रुपए, जबकि पत्नी के पास 52 हजार 500 है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Shailendra Jain's wealth increased by Rs 2.40 crore
  • BJP candidate Gopal Bhargava
  • Sagar candidate Shailendra Jain
  • Bhargava's wealth increased by Rs 2.17 crore in 5 years
  • बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव
  • सागर से प्रत्याशी शैलेन्द्र जैन
  • भार्गव की संपत्ति 5 साल में 2.17 करोड़ रुपए बढ़ी
  • शैलेंद्र जैन की संपत्ति में 2.40 करोड़ का इजाफा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा