गोवर्धन पूजा पर मोहन यादव बोले- गोहत्या करने पर होगी 7 साल की सजा

Ravi Singh | Nov 02, 2024, 21:30 IST
Share
Special grant to cow keepers
Special grant to cow keepers

सीएम मोहन यादव ग्वालियर में गोवर्धन पूजा समारोह में शामिल हुए। वहां उन्होंने कहा कि गोहत्या रोकने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। गोहत्या का दोषी पाए जाने पर 7 साल की कठोर सजा का कानूनी प्रावधान है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर में गोवर्धन पूजा समारोह में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में गौपालन को बढ़ावा देकर किसानों और गौपालकों के आर्थिक सशक्तिकरण का काम किया जा रहा है। शहरों में कंज हाउस की जगह गायों की देखभाल के लिए गौशालाएं शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 51 हजार से अधिक गांवों में दुग्ध उत्पादन बढ़ाकर पूरे देश में इस क्षेत्र में मध्य प्रदेश को प्रथम स्थान पर लाने का प्रयास है।

गोहत्या करने वाले को कठोर सजा

इसके साथ ही अगली पशुगणना में प्रदेश को तीसरे स्थान से प्रथम स्थान पर लाने के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि गौधन से समृद्ध प्रदेश में गौमाता की सुरक्षा के लिए समुचित प्रावधान किए जा रहे हैं। गोहत्या रोकने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। गोहत्या का दोषी पाए जाने पर 7 साल की कठोर सजा का कानूनी प्रावधान है। सीएम यादव ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड से अनुबंध कर प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की रणनीति तैयार की गई है। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दुग्ध सहकारी आंदोलन को गति दी थी।

ये खबर भी पढ़ें...

इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 18वीं किस्त, तुरंत जानिए

गोवंश पालकों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड, पालन-पोषण का खर्च उठाएगी सरकार

दुग्ध उत्पादन 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य

गौपालन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने गौशाला को प्रति गाय 20 रुपए के स्थान पर 40 रुपए अनुदान देने का निर्णय लिया है। जो पशुपालक 10 या इससे अधिक गाय पालेंगे, उन्हें भी विशेष अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में देश के कुल दुग्ध उत्पादन का 9 प्रतिशत उत्पादन प्रदेश में हो रहा है। जिसे 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। सभी गांवों में दुग्ध संघ के माध्यम से गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। शुरुआत में 11 हजार गांवों में दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने का प्रयास है। इस वर्ष प्रदेश में गौ रक्षा महोत्सव मनाया जा रहा है।

ये खबर भई पढ़ें...

उज्जैन में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

राज्य स्तरीय गोवर्धन पूजा में शामिल होंगे CM यादव, जानिए पूरा शेड्यूल

गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का भी प्रतीक

सीएम ने कहा कि भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जल्द ही भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। गांवों में खेती के साथ-साथ पशुपालन और गौपालन किसान की आर्थिक समृद्धि में सहायक होते हैं। शहरों में भी पशुपालक गौपालन के जरिए अपनी आय बढ़ा सकते हैं। मध्य प्रदेश इस क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। पशुधन की सुरक्षा के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य स्तर पर गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का भी प्रतीक है, जिससे भारत की पहचान दुनिया में है।

Tags:
  • मोहन यादव
  • Mohan Yadav
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • गोवर्धन पूजा
  • सीएम मोहन यादव गोवर्धन पूजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज