सरकारी बंगलों में कर्मचारी नहीं जमा पाएंगे पैर, मकान खाली न करने पर लगेगी 10 गुना पेनल्टी
Aman Vaishnav | Feb 05, 2026, 13:43 IST
government bungalows penalty rules change
राजधानी में सरकारी बंगलों में अवैध रूप से रह रहे पूर्व मंत्रियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। गृह विभाग ने नियमों में बदलाव करते हुए किराया वसूलने का एक नया तरीका तय किया है।
भोपाल के सरकारी बंगलों में रहने वाले पूर्व मंत्रियों, निगम मंडल के पूर्व अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और कुछ अफसरों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
ये लोग पद से हटने, तबादला होने या रिटायर होने के बाद भी सरकारी बंगलों में रह रहे हैं। अब गृह विभाग ने इनसे किराया वसूलने का नया तरीका अपनाया है।
सरकार ने शासकीय आवास आवंटन नियमों में बदलाव किया है। इसके मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति तय समय सीमा के बाद भी सरकारी बंगला या आवास नहीं छोड़ता, तो उसे दस गुना पेनल्टी भरनी पड़ेगी।
कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब नई किराया दरें लागू हो चुकी हैं। इसका असर बीजेपी के कुछ पूर्व मंत्रियों, निगम मंडल के पदाधिकारियों, रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों और भोपाल से बाहर ट्रांसफर होने वाले अधिकारियों पर पड़ेगा।
इसके लिए नए नियम तय किए गए हैं। इसमें यह कहा गया है कि, कुछ स्थितियों में तीन महीने तक सामान्य किराया लिया जाएगा। इसके बाद दंड के रूप में किराया वसूला जाएगा।
राज्य शासन के गृह (सामान्य) विभाग ने नियम-17 में बदलाव करते हुए एक नया नियम लागू किया है। इसके तहत अब भोपाल से बाहर तबादला होने पर अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ छह महीने तक सामान्य किराए पर सरकारी आवास में रह सकते हैं।
इसके बाद उनसे पेनल्टीली जाएगी। बेदखल की कार्रवाई होगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिटायर हो जाता है, तो भी वह छह महीने तक उस आवास में रह सकता है।
नियमों में यह भी कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी भोपाल से बाहर ट्रांसफर होता है, तो पहले तीन महीने तक उसे सामान्य किराया देना होगा। इसके बाद अगले तीन महीने तक 10 गुना ज्यादा पेनल्टी किराया लिया जाएगा।
अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी त्यागपत्र देता है, सेवा से अलग होता है, या किसी और वजह से आवास पर रहता है, तो उसे ज्यादा से ज्यादा तीन महीने तक ही आवास की अनुमति मिलेगी। इस दौरान उसे सामान्य किराया देना होगा। तीन महीने बाद पेनल्टी किराया लिया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए... MP आवास सहायता योजना : अब नहीं लगेगा हॉस्टल का किराया, सरकार देगी पूरा खर्च, करें आवेदन अवैध निर्माण पर कोर्ट में चले जाते हैं लोग, जेडीए के सामने बड़ी चुनौती, जानें पूरा मामला अवैध खनन पर सख्त हुई एमपी सरकार, गांव स्तर पर सीधे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा शुरू एमपी न्यूज: मध्य प्रदेश को मिली एक और आईपीएस इशिता भाटिया, जानें कौन हैं ये महिला अधिकारी
ये लोग पद से हटने, तबादला होने या रिटायर होने के बाद भी सरकारी बंगलों में रह रहे हैं। अब गृह विभाग ने इनसे किराया वसूलने का नया तरीका अपनाया है।
9dfff90d-49a
दस गुना पेनल्टी देनी होगी
कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब नई किराया दरें लागू हो चुकी हैं। इसका असर बीजेपी के कुछ पूर्व मंत्रियों, निगम मंडल के पदाधिकारियों, रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों और भोपाल से बाहर ट्रांसफर होने वाले अधिकारियों पर पड़ेगा।
इसके लिए नए नियम तय किए गए हैं। इसमें यह कहा गया है कि, कुछ स्थितियों में तीन महीने तक सामान्य किराया लिया जाएगा। इसके बाद दंड के रूप में किराया वसूला जाएगा।
a009ecee-c7e
छह महीने रह सकते हैं अधिकारी
इसके बाद उनसे पेनल्टीली जाएगी। बेदखल की कार्रवाई होगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी रिटायर हो जाता है, तो भी वह छह महीने तक उस आवास में रह सकता है।
ये हैं पेनल्टी किराए के नियम
अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी त्यागपत्र देता है, सेवा से अलग होता है, या किसी और वजह से आवास पर रहता है, तो उसे ज्यादा से ज्यादा तीन महीने तक ही आवास की अनुमति मिलेगी। इस दौरान उसे सामान्य किराया देना होगा। तीन महीने बाद पेनल्टी किराया लिया जाएगा।
04d801aa-987
पेनल्टी किराया वसूलने की दरों में हुए ये बदलाव
- विभाग ने नियम-37 के तहत शासकीय आवासों के लिए पेनल्टी किराया दरें जारी की हैं। इसमें वर्तमान और प्रस्तावित दोनों दरें शामिल हैं।
- किराया: 3000 रुपए प्रति माह
- रिटायरमेंट के बाद छह महीने तक यह दर रहेगी।
- छह महीने से ज्यादा रहने पर किराया: 30,000 रुपए प्रति माह
- बिना अनुमति के कब्जे पर किराया: 90,000 रुपए प्रति माह
- किराया: 3000 रुपए प्रति माह
- रिटायरमेंट के बाद छह महीने तक यह दर रहेगी।
- छह महीने से ज्यादा रहने पर किराया: 30,000 रुपए प्रति माह
- बिना अनुमति के कब्जे पर किराया: 90,000 रुपए प्रति माह
- किराया: 2400 रुपए प्रति माह
- रिटायरमेंट के बाद तीन महीने तक यह किराया रहेगा।
- इसके बाद किराया बढ़कर: 24,000 रुपए प्रति माह
- अवैध कब्जे पर किराया: 72,000 रुपए प्रति माह
- किराया: 2400 रुपए प्रति माह
- रिटायरमेंट के बाद तीन महीने तक यह किराया रहेगा।
- इसके बाद किराया बढ़कर: 24,000 रुपए प्रति माह
- अवैध कब्जे पर किराया: 72,000 रुपए प्रति माह
- किराया: 1800 रुपए प्रति माह
- रिटायरमेंट के तीन महीने बाद किराया बढ़कर: 18,000 रुपए प्रति माह
- अगर आवास खाली नहीं किया गया तो पेनल्टी किराया: 54,000 रुपए प्रति माह
- किराया: 1800 रुपए प्रति माह
- रिटायरमेंट के तीन महीने बाद किराया बढ़कर: 18,000 रुपए प्रति माह
- अगर आवास खाली नहीं किया गया तो पेनल्टी किराया: 54,000 रुपए प्रति माह
- किराया: 1500 रुपए प्रति माह
- रिटायरमेंट के तीन महीने बाद किराया बढ़कर: 15,000 रुपए प्रति माह
- पेनल्टी किराया: 45,000 रुपए प्रति माह तक बढ़ सकता है
- किराया: 1500 रुपए प्रति माह
- रिटायरमेंट के तीन महीने बाद किराया बढ़कर: 15,000 रुपए प्रति माह
- पेनल्टी किराया: 45,000 रुपए प्रति माह तक बढ़ सकता है
ये खबरें भी पढ़िए... MP आवास सहायता योजना : अब नहीं लगेगा हॉस्टल का किराया, सरकार देगी पूरा खर्च, करें आवेदन अवैध निर्माण पर कोर्ट में चले जाते हैं लोग, जेडीए के सामने बड़ी चुनौती, जानें पूरा मामला अवैध खनन पर सख्त हुई एमपी सरकार, गांव स्तर पर सीधे शिकायत दर्ज कराने की सुविधा शुरू एमपी न्यूज: मध्य प्रदेश को मिली एक और आईपीएस इशिता भाटिया, जानें कौन हैं ये महिला अधिकारी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari