डॉक्टरों की लापरवाही, सब पर भारी, शरीर पर बेअसर हो रहीं एंटीबायोटिक दवाएं
Aman Vaishnav | Jun 14, 2026, 10:21 IST
बिना ऑडिट के एंटीबायोटिक लिख रहे सरकारी डॉक्टर
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के पर्चों का ऑडिट न होने से एंटीबायोटिक दवाओं का असर कम हो रहा है। इस लापरवाही की वजह से मामूली बीमारियां अब मरीजों को आईसीयू तक पहुंचा रही हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों के पर्चों की जांच नहीं हो रही है।
- एंटीबायोटिक दवाओं की निगरानी के लिए अब तक DTC का गठन नहीं किया है।
- डॉक्टरों द्वारा एंटीबायोटिक दवाएं लिखने से शरीर में बैक्टीरिया मजबूत हो रहे हैं।
- रिसर्च में सामने आया है कि करीब 50% बैक्टीरिया सुपरबग बन चुके हैं।
- इस लापरवाही की वजह से मामूली बीमारियां अब मरीजों को आईसीयू तक पहुंचा रही हैं।
अब तक माना जाता था कि एंटीबायोटिक दवाओं का असर कम होने के पीछे लोगों की यही आदत जिम्मेदार है। वहीं, अब एक चौंकाने वाला सच सामने आया है।
असली गड़बड़ी तो सरकारी अस्पतालों के अंदर चल रही है।जहां डॉक्टर मरीजों को क्या और कितनी एंटीबायोटिक दवाएं लिख रहे हैं,इसकी कोई निगरानी ही नहीं हो रही है।
नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों की अनदेखी
जांच मेंअपने यहां डॉक्टरों द्वारा लिखी जाने वाली दवाओं के पर्चों पर ध्यान देना था।इसके लिए सभी कॉलेजों को एक विशेष कमेटी बनाने को कहा गया था। इसका नाम ड्रग एंड थेराप्यूटिक कमेटी है।
हैरानी की बात यह है कि प्रदेश के ज्यादातर मेडिकल कॉलेजों ने अब तक यह कमेटी बनाई ही नहीं है। इससे डॉक्टर बिना किसी रोक-टोक के मरीजों को एंटीबायोटिक दवाएं लिख रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन ने क्या कहा?
क्या है साइलेंट महामारी, क्यों है खतरनाक?
समय रहते इसे नहीं रोका गयातो आने वाले दिनों में मामूली सर्जरी,डिलीवरी और अंग प्रत्यारोपण के बाद होने वाले सामान्य इंफेक्शन भी जानलेवा बन जाएंगे। क्योंकि उन पर कोई दवा काम ही नहीं करेगी।
मेडिकल कॉलेज की स्टडी में बड़ा खुलासा
साल 2025 के दौरान अस्पताल के 19 हजार717 क्लिनिकल सैंपलों की जांच की गई थी। इसमें बेहद डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
- सुपरबग का हमला:जांचे गए सैंपलों में से लगभग 50% बैक्टीरिया मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट पाए गए हैं। इसका मतलब है कि इन बैक्टीरिया पर तीन से ज्यादा दवाओं के ग्रुप का कोई असर ही नहीं हो रहा है। इन्हें ही आम भाषा में सुपरबग कहा जाता है।
- सभी उम्र के लोग निशाने पर:इस समस्या का असर किसी एक उम्र पर नहीं बल्कि बच्चे,बूढ़े और जवान सभी पर बराबर देखा जा रहा है। महिलाएं और पुरुष दोनों ही इसका समान रूप से शिकार हो रहे हैं।
- 80% तक बेअसर हुईं दवाएं:सामान्य तौर पर दी जाने वालीएंटीबायोटिक दवाओं के प्रति बैक्टीरिया 70 से 80% तक रेजिस्टेंट हो चुके हैं। यहां तक कि लाइनजोलिड जैसी आखिरी विकल्प मानी जाने वाली दवा की ताकत भी 3 से 5% तक कम हो गई है।
300 के इलाज में लग रहे हजारों-लाखों
केस 1: यूरिन इंफेक्शन में भी भर्ती हुआ मरीज
वहीं एंटीबायोटिक दवाओं के बेअसर होने के कारण महिला को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। नई दवाओं का पता लगाने के लिए कल्चर टेस्ट हुआ और कुल खर्च 15 हजारसे 25 हजार रुपएतक पहुंच गया है।
केस 2: ऑपरेशन के बाद संक्रमण
वहीं संक्रमण को नियंत्रित करने में नौ अतिरिक्त दिनों का समय लगा। मरीज को कुल 14 दिन अस्पताल में रहना पड़ा और उसका खर्च 40 हजार रुपएसे बढ़कर एक लाख 50 हजार रुपएसे अधिक हो गया।
केस 3: आईसीयू में भर्ती गंभीर मरीज को संक्रमण
बुजुर्ग पर सबसे महंगी रिजर्व ग्रुप की दवाएं भी बहुत मुश्किल से काम कर रही थीं। इसके चलते मरीजको लंबे समय तक आईसीयू में रहना पड़ा। इसका खर्च ही 15 हजारसे 25 हजार रुपए प्रतिदिन आ रहा था।
FAQ
- प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट क्या होता है और यह क्यों जरूरी है?
प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट का मतलब है डॉक्टरों द्वारा लिखे गए पर्चों की सीनियर डॉक्टरों या एक्सपर्ट्स की टीम द्वारा जांच करना। इसमें यह देखा जाता है कि डॉक्टर ने मरीज को जो एंटीबायोटिक दवा लिखी है, क्या सच में उसकी जरूरत थी? कहीं बिना जरूरत के या बहुत ज्यादा हैवी एंटीबायोटिक तो नहीं दे दी गई? - सुपरबग किसे कहते हैं?
सुपरबग किसी बैक्टीरिया, वायरस या फंगस का वह रूप होता है, जिस पर बाजार में मौजूद ज्यादातर मुख्य एंटीबायोटिक और एंटीमाइक्रोबियल दवाएं पूरी तरह बेअसर हो जाती हैं। - एंटीबायोटिक का बेअसर होना क्या है?
जब हम बार-बार, बिना जरूरत के या डॉक्टर की सलाह के बिना अधूरी एंटीबायोटिक दवाएं खाते हैं, तो हमारे शरीर के भीतर मौजूद बैक्टीरिया खुद को उन दवाओं के खिलाफ मजबूत कर लेते हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में भीषण गर्मी से गाढ़ा हो रहा खून! ब्रेन स्ट्रोक और किडनी डैमेज के बढ़ रहे मरीज
दवाइयों के लिए नहीं भटकेंगे मरीज, एमपी में ई-औषधि पोर्टल पर दिखेगा लाइव स्टॉक
अब फोन पर नहीं मिलेगा डॉक्टर्स का अपॉइंटमेंट, बंद होगा एनएचए हेल्पलाइन नंबर
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
By Arun Tiwari
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
By Amresh Kushwaha
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
By Atul Dwivedi
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
By Mukesh Sharma
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
By Harrison Masih
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
By Arun Tiwari