किसानों के लिए खुशखबरी, दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपए का बोनस देगी मोहन सरकार
Dolly patil | Updated:
मुख्यमंत्री ने दुग्ध संघ के कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा कि नेशनल डेयरी बोर्ड ( National Dairy Board ) के माध्यम से हमारे दुग्ध संघ ( milk union ) को जोड़कर किसानों को दूध पर बोनस देगे, जिससे दूध अधिक मात्रा में आएगा।
मुख्यमंत्री डॉक्टर ने दुग्ध संघ के कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा कि नेशनल डेयरी बोर्ड ( National Dairy Board ) के माध्यम से हमारे दुग्ध संघ ( milk union ) को जोड़कर किसानों को दूध पर बोनस देंगे, जिससे दूध अधिक मात्रा में आएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में रविवार यानी 15 सितंबर को सहकारी दुग्ध संघ के कर्मचारी संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा किदूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को 50 हजार रुपए का बोनस दिया जाएगा। दूध की क्षमता बढने के बाद सहकारी दुग्ध संघ में संसाधन बढ़ाकर मजबूत किया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश सरकार मदद करेगी।
इसी के साथ मुख्यमंत्री ने दुग्ध संघ के कर्मचारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में हम दूध उत्पादन का आंकड़ा देखें तो मप्र का तीसरा नंबर है, लेकिन मात्रा देखेंगे तो देश में 9 प्रतिशत है। इसी तरह भौगोलिक रूप (geographical form) से भी मप्र राजस्थान के बाद दूसरे नंबर पर है। हालांकिदूध उत्पादन (milk production) के लिए बड़ा सेक्टर सहकारिता का है।
सीएम ने कहा कि नेशनल डेयरी बोर्ड (National Dairy Board) के माध्यम से हमारे दुग्ध संघ (milk union) को जोड़कर किसानों को दूध पर बोनस देंगे, जिससे दूध अधिक मात्रा में आएगा जिसे खपाने के लिए दुग्ध संघ की क्षमता बढ़ाने के साथ ही नए संसाधनों के लिए सरकार मदद करेगी।
सीएम ने कहा कि नेशनल डेयरी बोर्ड से जोड़कर हम भी आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे है, जिसके लिए सरकार ने दो शर्त रखी है। पहली हमारे साथ काम करने वाले कोई भी अधिकारी और कर्मचारी या आउटसोर्स कर्मचारी बाहर काम नहीं करेगा जो रहेंगे वे अंदर ही काम करेंगे। इसी के साथ और चार आदमी काम पर रखे जा सकेंगे, लेकिन किसी को निकाला नहीं जाएगा। वहीं सरकार की दूसरी शर्त है कि हमारे अपने दुग्ध संघ की जो क्षमता है उसे डबल किया जाए।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि दुग्ध सहकारी संघ को मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों के लिए जितनी भी राशि चाहिए वह दी जाएगी। धरातल स्तर तक दुग्ध सहकारी संघ की भूमिका को प्रभावी बनाया जाएगा। वर्तमान में उज्जैन दुग्ध संघ की ढाई लाख टन क्षमता में वृद्धि कर 10 लाख टन तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके प्रॉफिट को भी बढ़ाकर 100 करोड़ रुपए तक ले जाया जाएगा।
मप्र तीसरे नंबर पर
किसानों को बोनस
सरकार ने रखी शर्ते
उज्जैन दुग्ध संघ की क्षमता में वृद्धि
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
गांव से शहर आकर बसो, बच्चे पैदा करो, पानी की चिंता मत करो, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में एक बार फिर
By Arohi Raj
भोपाल सेंट्रल जेल में जेलर पर रेप का आरोप, महिला प्रहरी बोली-वॉशरूम में ले जाकर...
By Aman Vaishnav
भोपाल में आर्मी डे पर होगा खास आयोजन: थल-वायु सेना और नौसेना के जवान दिखाएंगे दमखम, टैंक-ड्रोन और एयर शो देखने का मिलेगा मौका
By Arohi Raj
राजस्थान में खाली प्लॉट को मकान बताकर नहीं करा सकेंगे रजिस्ट्री, सरकार ने लागू किया नया नियम
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी में तेजी, आदिवासी समाज में उबाल और ईडी की दस्तक, विकास के दावों के बीच सरकार के सामने तीन बड़ी चुनौतियां
By Arun Tiwari
दिसंबर में रेल यात्रियों को बड़ी राहत: उत्तर पश्चिम रेलवे की 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 131 अतिरिक्त कोच, देखें पूरी सूची
By Jageshwar Prasad
सावधान! हॉलमार्क की मुहर लगाकर बेच रहे नकली सोना, कई लोग हो चुके शिकार, खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान...
By Aman Vaishnav