सरकारी बाबुओं की नहीं चलेगी लेटलतीफी, एक मिनट भी हुए लेट तो बायोमेट्रिक अटेंडेंस से कटेगी सैलरी
Pratibha ranaa | Aug 06, 2024, 07:56 IST
government jobs office
सरकारी दफ्तर सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहते हैं, लेकिन कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो समय से ऑफिस नहीं आते हैं। इस वजह से मोहन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है...
Govt Employees : अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और ऑफिस लेट पहुंचते है, तो अलर्ट हो जाएं, क्योंकि एक मिनट भी लेट होने पर आपके वेतन से कटौती होगी। सीएम मोहन यादव ने कामचोर और लेट से ऑफिस पहुंचने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह नया बायोमेट्रिक तंत्र बना रहे हैं। अब ऑफिस में देरी से पहुंचने वालों की खैर नहीं होगी। ( Govt Employees )
दरअसल मोहन सरकार ने ऑफिस लेट पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब अगर कोई कर्मचारी लेट होता है, तो उसकी सैलरी कटेगी। बता दें, मध्य प्रदेश में कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो समय से ऑफिस नहीं आते हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।
ये खबर भी पढ़िए...News Strike : कोटे में कोटा का किस राज्य की किस जाति को मिलेगा फायदा, किसे होगा नुकसान ?
मोहन सरकार सभी राज्य स्तरीय मुख्यालय सहित तमाम सरकारी दफ्तरों में राज्य सरकार बायोमेट्रिक के जरिए अटेंडेंस लगाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ई अटेंडेंस की व्यवस्था लागू करने जा रहा है ( Govt Employees )। अगर आप लगातार लेट होते हैं तो आपकी सैलरी से कटौती होगी। बता दें, फिलहाल मोबाइल एप पर वीडियो फोटो के साथ लोकेशन बेस्ड अटेंडेंस की व्यवस्था की गई है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है।
इन जगहों पर जल्द लगेंगी
सतपुड़ा भवन, वल्लभ भवन,विन्ध्याचल भवन, सभी संभागीय और जिला कार्यालयों के सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। ऑफिस पहुंचने पर कर्मचारियों को सबसे पहले इन बायोमेट्रिक मशीनों से अटेंडेंस लगानी होगी। टाइम होने के बाद, ऑफिस छोड़ते समय भी उसमें अंगूठा लगाकर अटेंडेंस लगानी होगी।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
दरअसल मोहन सरकार ने ऑफिस लेट पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अब अगर कोई कर्मचारी लेट होता है, तो उसकी सैलरी कटेगी। बता दें, मध्य प्रदेश में कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो समय से ऑफिस नहीं आते हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।
ये खबर भी पढ़िए...News Strike : कोटे में कोटा का किस राज्य की किस जाति को मिलेगा फायदा, किसे होगा नुकसान ?
लेट आने वालों की खैर नहीं
इन जगहों पर जल्द लगेंगी बायोमेट्रिक ई-अटेंडेंस मशीन
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari