राज्यपाल मंगूभाई पटेल का बड़ा बयान बोले- मरीज को डॉक्टर्स लिखें जेनरिक दवाएं

Sandeep Kumar | Sept 18, 2024, 24:04 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-17T235603.704
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-17T235603.704

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने जेनरिक दवाओं के प्रोत्साहन की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।

राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार ( Kushabhau Thackeray Auditorium ) में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ( Mangubhai Patel ) और मुख्यमंत्री ने 50 जिला अस्पतालों में 'जन औषधि' केंद्रों का औपचारिक उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स जेनरिक दवाएं (generic medicines ) लिखें। सरकारी अस्पतालों के पास जेनरिक दवा की दुकान खुलें। वहीं सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav ) ने बताया कि जब दुनिया भर में चेचक की बीमारी (smallpox disease ) फैली थी तब किसी को चेचक का फोड़ा हुआ तो बबूल के कांटे से मवाद ( pus ) निकाल लेते थे। इससे बीमारी की एंटीबॉडी (antibodies ) तैयार हो जाती थी। इसके बाद उस शख्स को चेचक नहीं होता था।

सफाई मित्रों के खाते में राशि ट्रांसफर

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के 74वें जन्मदिन के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान की भी शुरुआत की। यह अभियान 2 अक्टूबर ( गांधी जयंती ) तक चलेगा। भोपाल को स्वच्छता सर्वेक्षण (cleanliness survey ) में 5 स्टार रेटिंग मिलने पर नगर निगम के 8 हजार 117 सफाई कर्मियों को 5-5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। राज्यपाल मंगू भाई पटेल और सीएम ने सिंगल क्लिक से राशि खातों में ट्रांसफर किया।

रेड क्रॉस करता है जन औषधि केंद्रों का संचालन

केंद्र सरकार के औषधि विभाग ( medicine department ) द्वारा प्रवर्तित जन औषधि अभियान के तहत जेनेरिक दवाएं ( generic medicines ) उपलब्ध कराई जाती हैं, जिनकी कीमत लोकप्रिय ब्रांडों की तुलना में 50 से 60 प्रतिशत कम होती है। इस योजना का देश भर में बहुत कम समय में तेजी से विस्तार हुआ है। मध्य प्रदेश में 'जन औषधि' केंद्रों का संचालन रेड क्रॉस द्वारा किया जाएगा, जैसा कि राज्य सरकार ने आधिकारिक तौर पर कहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • राज्यपाल मंगूभाई पटेल
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश औषधि विभाग
  • generic medicines
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा