ग्राहक पंचायत के सचिव संजू मिश्रा की हत्या, हमलावरों ने गोली से की फायरिंग, रिकॉर्डिंग से हुई हमलावरों की पहचान
The Sootr | Nov 01, 2023, 24:00 IST
ग्राहक पंचायत के सचिव संजू मिश्रा की हत्या, हमलावरों ने गोली से की फायरिंग, रिकॉर्डिंग से हुई हमलावरों की पहचान
जबलपुर में मंगलवार रात भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक घटना गोरखपुर थाना इलाके में गुरुद्वारे के पास की है।
JABALPUR. मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीते मंगलवार रात भाजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना गोरखपुर थाना इलाके में गुरुद्वारे के पास की बताई जा रही है।
इस पर पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात 12 बजे के आसपास संजू मिश्रा को कुछ लोगों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया गया और उसके बाद संजू जैसे ही बाहर आया उस पर गोली से फायरिंग कर दी गई। ये गोली संजू के पीठ में जाकर लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर घर वाले पहुंचते हैं। उसके बाद संजू को एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। लेकिन अस्पताल वालों ने उन्हें यहां से मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान ही बुधवार की सुबह लगभग 3 बजे के आसपास उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक संजू मिश्रा ग्राहक पंचायत के सचिव थे और उनके भाई नरेश मिश्रा बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वहीं संजू के भांजे लवकुश पांडे ने बताया कि जब एंबुलेंस से संजू को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने कुछ हमलावरों के नाम भी बताए थे। साथ ही यह भी बताया कि मोबाइल में इसकी रिकॉर्डिंग भी है।
जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रियंका शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक कुछ हमलानरों के नाम सामने आए हैं। साथ ही यह भी पता चला है कि पिछले कुछ दिनों से उनका किसी से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था।
इलाज के दौरान हुई संजू मिश्रा की मौत
मोबाइल में है हमलावरों की रिकॉर्डिंग
प्रॉपर्टी का चल रहा था विवाद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari