गुना में किसान का सिर फोड़ा, हाथ की अगुंलियां काटी , बेटे का मर्डर कर चुके हैं हमलावर

Ravi Singh | Jun 27, 2024, 17:38 IST
Share
 farmer stoning them
farmer stoning them

किसान पर हमला करने वाले उसी गांव के हैं। उन पर आरोप है कि 7 साल पहले उन्होंने किसान के बेटे को मार दिया था। वजह परिवार की एक बेटी से प्रेम प्रसंग था। लोअर कोर्ट से आरोपी बरी हो गए।

गुना में हमलावरों ने किसान का पत्थर मारकर सिर फोड़ दिया। इसके बाद बाएं हाथ की तीन अंगुलियां भी काट दी। घटना बुधवार 26 जून की रात 12 बजे की है। होश में आने पर तड़के 3 बजे किसान घर पहुंचा। घरवाले किसान को अस्पताल ले गए और थाने में केस दर्ज किया।

7 साल पहले किसान के बेटे का मर्डर

किसान पर हमला करने वाले उसी गांव के हैं। उन पर आरोप है कि 7 साल पहले उन्होंने किसान के बेटे को मार दिया था। वजह परिवार की एक बेटी से प्रेम प्रसंग था। लोअर कोर्ट से आरोपी बरी हो गए। अब केस हाईकोर्ट में है। आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। निरंजन धाकड़ मूल रूप से धानन खेड़ी गांव के रहने वाले हैं। आरोपी भी इसी गांव से हैं। ये खबर भी पढ़ें... भारत में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले, अमेरिका की मोदी सरकार पर टिप्पणी मूल रूप से धानन खेड़ी के रहने वाले निरंजन धाकड़ (45) गुना शहर की नजूल कॉलोनी में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात वह होटल पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। कुछ नशे में भी थे। रेलवे लाइन के पहले पीछे से किसी ने पत्थर मारा, जो कान के ऊपर सिर में लगा। पीछे मुड़कर देखा तो राजू धाकड निवासी धानन खेडी, डालचंद धाकड निवासी शेखपुर और एक अन्य व्यक्ति खडे़ थे।

3 अंगुलियां काट दी

हमले के बाद बेहोश होकर वहीं गिर पड़े। निरंजन का कहना है कि जब उन्हें होश आया तो बाएं हाथ की 3 अंगुलियां नहीं थीं। सिर से खून बह रहा था। इसी हालत में घर पहुंचा। बेटे राहुल धाकड़ और पत्नी कोमलबाई सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से निजी अस्पताल ले गए। हाथ का ऑपरेशन हुआ है।

राजीनामा करने का दबाव बने रहे थे आरोपी

निरंजन का कहना है कि आरोपियों ने बेटे को मार दिया था। राजीनामा के लिए बोल रहे थे। उन्होंने पुलिस वालों को रिश्वत दे दी है, इसीलिए लोअर कोर्ट से बरी हो गए। निरंजन का कहना है कि केस लड़ने में काफी कर्ज हो गया। गांव से जमीन बेचकर गुना शहर में रहने आए हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Guna News
  • Hindi News
  • murder crime news
  • mp guna mafia
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग