अस्पताल में जिंदा युवक को बताया मृत, पोस्टमार्टम रूम में खुली आंख तो बिना कपड़ों के भागा युवक
Aman Vaishnav | Mar 19, 2026, 15:32 IST
guna hospital declares alive man dead post mortem
गुना के जिला अस्पताल से एक घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने एक जीवित युवक को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम हाउस में युवक को जैसे ही होश आया वो तुरंत वहां से भाग मिकला।
सोचिए क्या हो अगर आप जीवित हों और डॉक्टर आपको मृत बता दे? गुना जिला अस्पताल में एक युवक के साथ ऐसा ही खौफनाक मंजर बीता। उसे मरा हुआ समझकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। जब उसकी आंखें खुलीं तो वह सीधे मौत के कमरे में था।
गुना जिले के हड्डी मील इलाके के रहने वाले जॉन पारदी ने 11 मार्च को मानसिक तनाव के कारण सल्फास नामक जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद परिवार वाले और आसपास के लोग उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे बिना सही जांच किए ही मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। हैरानी की बात है कि कुछ समय बाद पोस्टमार्टम रूम में जॉन को होश आ गया।
बाद में जब युवक को होश आया तो उसने खुद को पोस्टमार्टम रूम में नग्न अवस्था में पाया। इस पर वह घबरा गया और तुरंत वहां से बाहर की ओर भागने लगा। इस घटना ने अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मचा दी थी। बाद में पीड़ित युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवक ने जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि जब वह अचेत हालत में अस्पताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने उसे मृत मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम की तैयारी के दौरान उसे होश आ गया और वह नग्न अवस्था में ही अस्पताल से भाग गया। यदि उसे समय पर होश नहीं आता तो उसकी जान भी जा सकती थी, क्योंकि पोस्टमार्टम जीवित अवस्था में ही शुरू हो सकता था।
ये खबरें भी पढ़िए...
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, तीन की मौके पर मौत
रीवा में फाइटर जेट के सोनिक बूम से एनसीसी ऑफिस की छत गिरी, ग्रामीणों में दहशत
एमपी न्यूज: 4.02 बजे फायर ब्रिगेड को फोन, उठाने वाले ने काटा, 4.20 पर पहुंची, धमाकों से घुस नहीं सके
6 साल की अमायरा चेस चैंपियन: Grand Master Open Chess में 13वां विश्व रैंक, सागर की बेटी ने रचा इतिहास
क्या है पूरा मामला?
आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे बिना सही जांच किए ही मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया था। हैरानी की बात है कि कुछ समय बाद पोस्टमार्टम रूम में जॉन को होश आ गया।
होश आते ही नग्न अवस्था में भागा युवक
युवक ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप
अस्पताल प्रबंधन का क्या कहना है?
सीएमएचओ राजकुमार ऋषिश्वर ने इस मामले पर सफाई दी है। कहा है कि ये सारी बातें गलत हैं। न तो डॉक्टरों का नाम सामने आया है और न ही कोई कागजात हैं। कोई कागजात हैं तो उनकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि युवक को 11 मार्च को अस्पताल लाया गया था जिसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। सीएमएचओ ने यह भी बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस भेजती है। इसके लिए एक फॉर्म भी भरना पड़ता है। उसके बाद डॉक्टर पोस्टमॉर्टम करते हैं। पुलिस के पास भी कोई कागजात हैं तो हमें जानकारी दीजिए।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, तीन की मौके पर मौत
रीवा में फाइटर जेट के सोनिक बूम से एनसीसी ऑफिस की छत गिरी, ग्रामीणों में दहशत
एमपी न्यूज: 4.02 बजे फायर ब्रिगेड को फोन, उठाने वाले ने काटा, 4.20 पर पहुंची, धमाकों से घुस नहीं सके
6 साल की अमायरा चेस चैंपियन: Grand Master Open Chess में 13वां विश्व रैंक, सागर की बेटी ने रचा इतिहास
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari