'मैं छलांग लगाता हूं, तू रील बना', फिर गहराई से बाहर नहीं आया युवक

Sandeep Kumar | Nov 18, 2024, 16:57 IST
Share
reel young man
reel young man

अक्सर ये देखने को मिलता रहता है कि रील बनाने के चक्कर में लोग लापरवाही से अपनी जान तक गंवा देते हैं। कुछ ऐसा ही नाजारा देखने को मिला है एक डैम पर जहां पर रील बनाने के चक्कर में युवक की डूबने से मौत हो गई।

गुना के गोपीसागर डैम (Gopisagar Dam) में एक युवक की वीडियो बनाने के चक्कर में डूबने से मौत हो गई। दीपेश लोधा नाम का यह युवक अपने दोस्त के साथ Dam पर नहाने आया था। दीपेश ने अपने दोस्त से कहा कि वह उसे पानी में कूदते हुए वीडियो बनाए। दीपेश को तैरना आता था लेकिन उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। जैसे दीपेश डैम पर कूदा फिर वह वापस लौटकर नहीं आया।

होमगार्ड से खटिया बुनवा रही थीं ADM लक्ष्मी, बोलीं- उड़ता तीर ले लिया

मृतक दीपेश का शव बरामद

स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गई। धरनावदा थाना प्रभारी एसआई प्रभात कटारे के नेतृत्व में पुलिस ने गुना से SDRF की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही थी। रात में अंधेरा होने के कारण शव का पता नहीं लग सका। सोमवार यानी आज सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया और युवक का शव बरामद कर लिया गया।

दोस्त को तैरना नहीं आता था

मृतक के दोस्त को तैरना नहीं आता था। जब वह पानी में कूदा और डूबने लगा तो उसका दोस्त उसकी मदद नहीं कर पाया। दीपेश के दोस्त ने डैम के ऊपर से लोगों को आवाज देकर बुलाया। जब तक लोग नीचे पहुंचते, दीपेश पानी में डूब चुका था। फिलहाल पूरे इस मामले में पुलिस ने FIR दर्जकर करके जांच शुरू कर दी है।

यूट्यूब, एक्स और मेटा को जबलपुर हाई कोर्ट से नोटिस, लाइव स्ट्रीम से छेड़छाड़ अब पड़ेगी भारी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गुना न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • वीडियो
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • रील
  • गोपीसागर डैम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा