इस बीजेपी विधायक ने कहा डिग्री से कुछ नहीं होने वाला, पंचर की दुकान खोल लो
Ravi Singh | Jul 14, 2024, 18:54 IST
FF
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कह दिया कि ये कॉलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है। मोटरसाइकिल की पंचर की दुकान खोलो, जिससे कम से कम अपना जीवन यापन चलता रहे।
गुना में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन रविवार 14 जुलाई को किया गया। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। साथ ही शुरू हो रही कॉलेज की बस को भी हरी झंडी दिखाई। गुना विधायक पन्नालाल शाक्य भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुना विधायक ने विवादित बयान दे दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कह दिया कि ये कॉलेज की डिग्री से कुछ होने वाला नहीं है। मोटरसाइकिल की पंचर की दुकान खोलो, जिससे कम से कम अपना जीवन यापन चलता रहे। विधायक पन्नालाल शाक्य का कहना है कि मैं जो बात कहूंगा वो साइंस के फॉर्मूले से और गणित के फॉर्मूले से कहूंगा तो समझ लेना। ये जो महाविद्यालय हैं, शिक्षण संस्थाएं, ये कोई कंप्रेशर हाउस नहीं हैं। जिसमें डिग्री के हिसाब से हवा भर दी जाए और वो सर्टिफिकेट निकल ले।
क्या बोले गुना विधायक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari