देवा पारदी मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद SIT होगी गठित, फरार पुलिस अफसरों की तलाश तेज
Dablu Kumar | Sept 27, 2025, 14:21 IST
guna-police-custodial-death-case
देवा पारदी मौत मामले में तेजी देखने को मिला है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद अब पूरे मामले को लेकर एसआईटी गठित होगी। वहीं, फरार पुलिस अफसरों की भी तलाश तेज कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के गुना जिले में 15 जुलाई 2024 को पुलिस हिरासत में 25 वर्षीय देवा पारदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पूरे मामले ने जबरदस्त तूल पकड़ा था। अब एक बार फिर इस मामले में तेजी देखने को मिल रही है। साथ ही, जल्द मामले को लेकर एसआईटी का गठन होगा।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने फरार दो पुलिस अधिकारियों तत्कालीन म्याना थाने के इंस्पेक्टर संजीव मावई (संजीत सिंह मावई) और एएसआई उत्तम सिंह कुशवाहा पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।
इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं और उन्हें प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया गया है।
ये भी पढ़े... सीकर पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला: एएसआई घायल, पांच गिरफ्तार
ये भी पढ़े... आखिर मिल ही गया आईजी डॉ. आशीष का दोनों फोन, लुटेरे के प्लान को जानकर रह जाएंगे दंग
इस बीच, ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने विशेष जांच दल (SIT) बनाने का निर्णय लिया है। आईजी ने ग्वालियर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) से SIT के लिए अधिकारियों के नाम मांगे हैं। सूत्रों के अनुसार, आईजी आज ही SIT का गठन कर सकते हैं। यह SIT विशेष रूप से फरार चल रहे इनामी पुलिसकर्मियों की खोज पर ध्यान केंद्रित करेगी। मध्य प्रदेश पुलिस भी इस संदर्भ में अपनी खोजबीन अभियान को तेज कर रही है।
ये भी पढ़े... MP News: विवादों में एएसआई भर्ती, उम्र सीमा में छूट न मिलने से करीब 3 लाख अभ्यर्थी अपात्र
देवा पारदी बीलाखेड़ी गांव के निवासी थे और उनकी उम्र केवल 25 वर्ष थी। 15 जुलाई 2024 को गुना शहर के गोकुल सिंह चौक से उनकी बारात रवाना होने वाली थी। करीब शाम 4:30 बजे म्याना थाने की पुलिस गांव पहुंची और चोरी के एक मामले में पूछताछ के नाम पर देवा और उनके चाचा गंगाराम पारदी को बारात के ट्रैक्टर से ही हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़े... महिलाओं को मिल रही है प्रॉपर्टी पर 2% छूट, लेकिन फिर भी एमपी में प्रॉपर्टी खरीदना सबसे महंगा, जानें वजह
पुलिस का कहना था कि देवा पर पहले से चोरी, लूट और हत्या के प्रयास जैसे सात आपराधिक मामले दर्ज थे। 16 जुलाई को देवा के परिजनों को गुना जिला अस्पताल से सूचना मिली कि एक पारदी युवक का शव पोस्टमॉर्टम रूम में रखा हुआ है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि शव देवा का था।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हृदयाघात को मौत का कारण बताया गया, लेकिन शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि म्याना थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर संजीव मावई और एएसआई उत्तम सिंह ने देवा की हत्या की थी। पुलिस ने अपनी तरफ से दावा किया कि पूछताछ के दौरान देवा की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
सीबीआई भी मामले की कर रही है जांच
इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए गए हैं और उन्हें प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया गया है।
ये भी पढ़े... सीकर पुलिस पर कुल्हाड़ी से हमला: एएसआई घायल, पांच गिरफ्तार
देवा पारदी मौत मामले वाली खबर पर एक नजर
|
सर्च ऑपरेशन जारी
ये भी पढ़े... MP News: विवादों में एएसआई भर्ती, उम्र सीमा में छूट न मिलने से करीब 3 लाख अभ्यर्थी अपात्र
देवा पारदी केस के बारे में जानें
ये भी पढ़े... महिलाओं को मिल रही है प्रॉपर्टी पर 2% छूट, लेकिन फिर भी एमपी में प्रॉपर्टी खरीदना सबसे महंगा, जानें वजह
आरोपी की हिरासत में मौत पर पुलिस का मत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हृदयाघात को मौत का कारण बताया गया, लेकिन शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि म्याना थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर संजीव मावई और एएसआई उत्तम सिंह ने देवा की हत्या की थी। पुलिस ने अपनी तरफ से दावा किया कि पूछताछ के दौरान देवा की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari