कलेक्टर ने रखा प्रस्ताव तो ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- नहीं चाहिए मुझे सफेद हाथी, SDM को दिए ये सख्त निर्देश

Vikram Jain | Aug 13, 2024, 19:53 IST
Share
Guna Union Minister Jyotiraditya Scindia took a meeting of officials
Guna Union Minister Jyotiraditya Scindia took a meeting of officials

तीन दिवसीय प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विकास कार्यों को लेकर अशोकनगर में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को भूमाफियों के खिलाफ एक्शन के निर्देश दिए।

BHOPAL. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना के तीन दिन के प्रवास पर पहुंचे हैं। अशोकनगर कलेक्टर कार्यालय में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मीटिंग के दौरान सिंधिया के सख्त दिखाई दिए। जब कलेक्टर ने सिंधिया के सामने शहर में ऑडिटोरियम हॉल निर्माण के लिए राशि की बात रखी तो उन्होंने कहा कि नहीं चाहिए मुझे सफेद हाथी... केंद्रीय मंत्री के ऐसा कहते ही मीटिंग में सन्नाटा पसर गया।

नहीं चाहिए मुझे सफेद हाथी...

बता दें कि अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के सामने कलेक्टर ने 10 करोड़ की लागत से अशोकनगर में बनने वाले ऑडिटोरियम हॉल का प्रस्ताव था, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मुझे सफेद हाथी नहीं चाहिए। सिंधिया के ऐसा कहते ही बैठक में थोड़ी देर के लिए शांति छा गई। उन्होंने आदे हम निर्माण करा दें और इस्तेमाल ही ना हो पाए... इस दौरान सिंधिया ने मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स परिसर और ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जगह पर भी चर्चा की।

सिंधिया ने अधिकारियों से कहा कि शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर संबंधित क्षेत्र के लोगों से चर्चा जरूर की जाए, गुना सांसद ने आगे कहा कि शहर के भविष्य को देखते हुए विकास कार्य होने चाहिए। ऐसे में भारत परिषद शहर के पास और ट्रांसपोर्ट नगर शहर से दूर बनाया जाए।

SDM को दिए सख्त निर्देश

कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने तीनों एसडीएम से चर्चा की और निर्देश देते हुए कहा कि मैं किसी भी तरह से भू माफिया बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आप मुझे सप्ताह अतिक्रमण हटाने के लिए किए जा रहे कार्यों को लेकर अपडेट देंगे। इस दौरान सिंधिया ने सरकारी के साथ ही निजी जमीनों से अतिक्रमण पर सख्ती से कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही एसपी को एसडीएम को सुरक्षा प्रदान करने के आदेश दिया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अशोकनगर में अपने जनसंपर्क कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने जब पिता की तस्वीर देखी तो उन्होंने बहुत बढ़िया कहते हुए खुशी जताई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • गुना न्यूज
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • अशोकनगर न्यूज
  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की बैठक
  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया का गुना दौरा
  • सिंधिया ने दिए सख्त निर्देश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा