6b5b4501-7b7
पेट्रोल भरवाने उतरी पुलिस तो इतने में गाड़ी लेकर नौ दो ग्यारह हुए बाप-बेटे
Aman Vaishnav | Jul 02, 2026, 11:50 IST
पुलिस की गाड़ी लेकर भागे आरोपी बाप-बेटे
मध्य प्रदेश के मंदसौर में पिता-पुत्र गुरुग्राम पुलिस की कार चुराकर फरार हो गए। पुलिस पेट्रोल भरवाने उतरी थी। इतने में दोनों मौका देखकर कार ले भगे।
समझें क्या है पूरा मामला...
- गुरुग्राम पुलिस सागर से दो आरोपियों को पकड़कर ले जा रही थी।
- रास्ते में गरोठ के एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी गई।
- पेट्रोल भरवाते समय पुलिसकर्मी कार से नीचे उतर गए।
- इसी दौरान आरोपी बाप-बेटे कार लेकर भाग निकले।
- पुलिस अब तक दोनों आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
धोखाधड़ी के मामले में पकड़े गए पिता-पुत्र पुलिस को ही चकमा दे गए। आरोपियों को जैसे ही मौका मिला दोनों पुलिस की कार लेकर फरार हो गए।
पेट्रोल पंप पर हुई चूक
पीछे बैठा एक आरोपी अचानक ड्राइविंग सीट पर आ गया। उसने कार स्टार्ट की और तेजी से वहां से निकल गया। उसका पिता भी साथ में ही था। कुछ लोग कार के पीछे दौड़े, लेकिन कार पकड़ में नहीं आई।
58d83b72-66d
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कुछ सेकंड बाद कार के अंदर हलचल शुरू होती है। पीछे बैठा आरोपी आगे की सीट पर आकर बैठ जाता है। इसके बाद वह कार लेकर तेजी से निकल जाता है। यह वीडियो अब सामने आ चुका है और घटना की पुष्टि करता है।
1437d15a-9ab
धोखाधड़ी के केस में हुई थी गिरफ्तारी
दोनों आरोपियों को गरोठ-उज्जैन फोरलेन के रास्ते ले जाया जा रहा था। वहां से आगे एक्सप्रेस वे से गुरुग्राम जाना तय था। पेट्रोल भरवाने के दौरान ही आरोपियों ने कार पर कब्जा कर लिया।
c5c1367a-4d8
बारामासी फंटे पर छोड़ी कार
इसके बाद दोनों पैदल ही जंगल या आसपास के इलाके की तरफ निकल गए। पुलिस को कार तो वापस मिल गई, लेकिन आरोपी अब तक हाथ नहीं लगे।
8bb2311f-6c1
पुलिस की तलाश जारी
ये खबरें भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश न्यूज: शादी के कुछ दिन बाद मायके लौटी पत्नी, पति से कहा साथ रहने के 5 लाख लगेंगे!
सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार
रिटायरमेंट के दिन हाथों में हथकड़ी, 169 करोड़ के घोटाले में नपे आईएएस प्रदीप कुमार
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
By Atul Dwivedi
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
By Mukesh Sharma
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
By Harrison Masih
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
By Arun Tiwari
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे
By Ashish Bhardwaj