ग्वालियर में 2.53 करोड़ की ठगी के तार दिल्ली से जुड़े, पहले बैंककर्मी अब 3 छात्र गिरफ्तार

Rohit Sahu | Apr 28, 2025, 10:00 IST
Share
gwalior cyber thagi mp
gwalior cyber thagi mp

ग्वालियर पुलिस की SIT ने 2.53 करोड़ रुपए की साइबर ठगी का पर्दाफाश करते हुए अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके तार उज्जैन प्रयागराज और दिल्ली तक जुड़े हुए मिले हैं।

17 मार्च 2025 को ग्वालियर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को नासिक पुलिस का इंस्पेक्टर बताते हुए स्वामी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया और गिरफ्तारी की धमकी दी। भयभीत स्वामी ने ठगों के बताए खातों में 2.53 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। अब तक इस मामले में 9 लोग गिरफ्तार हुए हैं। जिसमें कुछ बैंक कर्मियों का नाम भी शामिल है।

दिल्ली में पढ़ने वाला छात्र ने 5 हजार में बेचा खाता

रामकृष्ण आश्रम के सचिव के साथ हुई इस ठगी की जांच के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि दिल्ली में पढ़ाई कर रहे एक बीबीए छात्र ने महज 5 हजार रुपए मासिक किराए पर अपना बैंक खाता ठगों को सौंप दिया था। उसके खाते में 5.30 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे।

चंद्र विहार से पकड़े गए तीन छात्र

ग्वालियर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के दौरान दिल्ली के चंद्र विहार से वर्धमान उर्फ उज्ज्वल, दीपांशु मौर्य और गुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। वर्धमान के खाते में 5 लाख रुपए आए, जिसमें से 2.80 लाख गुरजीत के खाते में ट्रांसफर हुए। पूछताछ में वर्धमान ने बताया कि उसे 40 हजार रुपए कमीशन मिलना था, लेकिन बिचौलिया नवीन शर्मा ने उसे नहीं दिया। नवीन शर्मा वर्तमान में अंबाला जेल में बंद है।

उज्जैन से पकड़े गए 6 आरोपी बैंककर्मी भी शामिल

SIT ने नागदा (उज्जैन) से छह लोगों को पकड़ा। इनमें सब्जी विक्रेता राहुल कहार, बैंक कर्मचारी तुषार गोमे, किशोर विनाज्ञा, शुभम सिंह राठौर, रतलाम निवासी विश्वजीत बर्मन और बंधन बैंक की महिला कैशियर काजल जैसवाल शामिल हैं।

प्रयागराज और दिल्ली के खातों में करोड़ों का ट्रांजैक्शन

जांच में सामने आया कि ठगी की रकम (साइबर फ्रॉड) तीन अलग-अलग बैंक खातों में बंटी। प्रयागराज के इंडसइंड बैंक खाते में 1.30 करोड़ रुपए पहुंचे, दिल्ली के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में 5.30 लाख रुपए ट्रांसफर हुए, जबकि बाकी रकम अन्य खातों में भेज दी गई।

यह भी पढ़ें..देश में सबसे बड़ा डिजिटल फ्रॉड केस, 1.30 करोड़ की ठगी, जांच में जुटी टीमें

दुबई कनेक्शन से जुड़ा मास्टरमाइंड

एक और बड़ा खुलासा तब हुआ जब पता चला कि आरोपी उदयराज का दुबई स्थित एक गैंग से संपर्क है। पुलिस को शक है कि उदयराज फर्जी बैंक खातों के जरिये रकम (Cyber fraud) को डिजिटल करेंसी में बदलकर ठगों से सौदे करता था। तुषार गोमे ने स्वीकार किया कि वह चेक के माध्यम से रकम निकालकर उदयराज तक पहुंचाता था।

cyber-security-528885
cyber-security-528885


प्रयागराज से 20 अलग-अलग खातों में बंटा पैसा

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रयागराज के बैंक खाते से ठगी की रकम 20 अन्य खातों में ट्रांसफर की गई थी। इससे बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता का भी संदेह गहराया है। फिलहाल दिल्ली से पकड़े गए तीन छात्रों से पूछताछ जारी है और पुलिस को जल्द ही और गिरफ्तारियों की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें...ग्वालियर रामकृष्ण आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने ऐंठे 2.5 करोड़ रुपए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ग्वालियर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
  • Cyber ​​fraud
  • साइबर फ्रॉड
  • ठगी
  • मनी लॉन्ड्रिंग
  • रामकृष्ण आश्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा