ग्वालियर रामकृष्ण आश्रम के सचिव को डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने ऐंठे 2.5 करोड़ रुपए

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 18, 2025, 17:52 IST
Share
Ramkrishn Ashram money laundering
Ramkrishn Ashram money laundering

ग्वालियर में मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगों ने रामकृष्ण आश्रम के सचिव को 26 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर ढाई करोड़ से ज्यादा रुपए ऐंठ लिए हैं। पुलिस ठगों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसमें रामकृष्ण आश्रम के सचिव सुप्रदिप्तानंद से मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर ठगों ने ढाई करोड़ से ज्यादा की रकम ऐंठ ली। यह घटना उस वक्त सामने आई जब एक ठग ने अपने आप को नासिक पुलिस का अधिकारी बताते हुए सुप्रदिप्तानंद से संपर्क किया और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने का आरोप लगाया।

क्या था प्लान

ठगों ने पूरी प्लानिंग के साथ यह ठगी की। उन्होंने सुप्रदिप्तानंद को डराया और धमकी दी कि अगर वह सहयोग नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें हर घंटे अपनी लोकेशन और सेल्फी भेजने का निर्देश भी दिया गया। ठग ने यह भी कहा कि अगर किसी को इस मामले की जानकारी हुई, तो उसे सजा हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

रामकृष्ण आश्रम के स्वामी से डिजिटल अरेस्ट कर 71 लाख की ठगी, 4 अरेस्ट

ऐसे दिया अंजाम

ठग ने सबसे पहले सुप्रदिप्तानंद से उनके बैंक अकाउंट की जानकारी ली और फिर उनकी पहचान को आधार बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करवा दिए। इस दौरान ठग ने यह झांसा दिया कि जांच के बाद अगर पैसा मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित नहीं होगा तो उसे वापस कर दिया जाएगा। हालांकि, जब तीन दिन बाद पैसे वापस नहीं आए, तो सुप्रदिप्तानंद को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

ठगों की तलाश जारी

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की और क्राइम ब्रांच की दो टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस के पास अब तक दो दर्जन से अधिक खातों की जानकारी आ चुकी है, और अब भी 50 से ज्यादा खातों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। पुलिस कप्तान धर्मवीर सिंह ने कहा कि साइबर एक्सपर्टों की टीम इस मामले पर काम कर रही है।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस
  • ठगी
  • मनी लॉन्ड्रिंग
  • रामकृष्ण आश्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग