ग्वालियर में चोरी के शक में पड़ोसी ने दी 8 साल की बच्ची को मौत की सजा!

Anjali Dwivedi | Jun 20, 2026, 12:52 IST
Share
ग्वालियर में चोरी के शक में बच्ची की पीटकर हत्या
ग्वालियर में चोरी के शक में बच्ची की पीटकर हत्या

ग्वालियर में चोरी के शक में पड़ोसी आमीन खान ने आठ साल की बच्ची को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा। रातभर भूखी-प्यासी रही बच्ची की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्वालियर की पुरानी छावनी में एक पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची को चोरी के शक में बांधकर बेरहमी से पीटा है। बच्ची के हाथ-पैरों पर डंडे बरसाए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रात भर वह बिना खाए-पिए पड़ी रही। शुक्रवार 19 जून को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है।

बच्ची की जिंदगी पहले से मुश्किल थी

बच्ची की मां का निधन पहले ही हो चुका था। वह अपने पिता और हमउम्र भाई के साथ रहती थी। पिता मजदूरी करते थे। गुरुवार 18 जून को वे काम पर गए हुए थे। उसी दिन शाम को बच्ची पड़ोस में खेलते-खेलते आरोपी आमीन खान के घर पहुंच गई।

कैसे शुरू हुई पूरी घटना

शाम को जब ऑटो चालक आमीन खान घर लौटा तो उसे कुछ गहने और 20 हजार रुपए गायब मिले। आसपास के बच्चों से पूछताछ में उसे शक हुआ कि गहने उसकी पड़ोसी की बेटी ने चुराए हैं। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को बाल पकड़कर घसीटते हुए अपने घर लाया।

आमीन खान और उसकी पत्नी ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की। मासूम दर्द से चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन पूरी बस्ती तमाशबीन बनी देखती रही।

7773ce39-1db
7773ce39-1db

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह बच्ची के बाल पकड़कर उसे दुकान से घसीटते हुए घर ले गया। वहां दोनों ने बच्ची के हाथ-पैर बांध दिए और डंडों से उसकी कलाइयों और तलवों पर वार किया। लगातार मारपीट और डर के कारण बच्ची ने गहने घर में छिपाने की बात कबूल कर ली। इसके बाद आरोपी दंपती उसे उसके घर ले गए और वहां से गहने बरामद किए।

पिता ने क्या बताया

पिता जब रात को काम से घर लौटा, तो उसे पता चला कि उसकी बच्ची को दोबारा आरोपी के घर ले जाकर बुरी तरह पीटा गया था। जब पिता वहां पहुंचा, तो बच्ची अधमरी हालत में मिली। बच्ची बहुत डरी हुई थी और उसके हाथ-पैरों पर गहरे जख्म थे।

पिता ने सोचा कि सुबह होते ही उसे डॉक्टर के पास ले जाएगा, लेकिन मासूम (मासूम की हत्या) की सुबह आई ही नहीं और उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की कलाइयों और तलवों में सूजन थी और पैरों में कील चुभने जैसे घाव थे।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

पुलिस ने आरोपी आमीन खान को पकड़ लिया है। उसने पूछताछ में माना कि उसने चोरी के शक में बच्ची को पीटा था। उसे कुछ गहने मिल गए थे, तो उसे लगा कि गायब हुए 20 हजार रुपए भी मिल जाएंगे, इसी लालच में उसने बच्ची को दोबारा बुलाकर बेरहमी से पीटा।

ये खबरें भी पढ़ें...

17 साल की देरी, दोगुनी लागत और अधूरी तैयारियां: आखिर कब मिलेगा नर्मदा का पानी?

न बाहर जाना, ना होटल का खाना! मध्य प्रदेश में अफसरों के शाही खर्च पर लगी लगाम

रिटायर्ड आईएएस नियाज खान बोले-मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, जबरन नसबंदी का कानून बने

राजा रघुवंशी मर्डर: सोनम की जमानत को चुनौती देगी मेघालय पुलिस

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • हत्या
  • मारपीट
  • मासूम की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज